T20 World Cup: क्या बारिश में धुलेगा भारत-पाक महामुकाबला? मैच से पहले 93% बारिश का खतरा

आज कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है. लेकिन मैच से पहले इस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश मैच में खलल डाल सकती है.

@pkeshwain X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: फैंस के इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो चुकी है. आज टी20 विश्व कप का सबसे हाई प्रोफाइल भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला होने वाला है. जिसके लिए दोनो टीमों ने अपले से ही अपनी कमर कस ली है. जहां भारत पाकिस्तान को एक बार फिर हराकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भारत को मात देकर इस अहम मुकाबले को अपने नाम करने का प्रयास करेगी.

हालांकि इस मैच में मौसम खलल डाल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार आज कोलंबो में भारी बारिश होने की संभावना है. आज सुबह से ही कोलंबो में बादल देखने को मिल रहा है. 

बारिश डाल सकती है मैच में खलल

भारत-पाक मुकाबले के लिए पूरा विश्व अतिउत्साहित है. हालांकि मैच शुरु होने से पहले एक भारत बनाम पाकिस्तान मैच के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसर मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश मैच में खलल डाल सकता है. 

AccuWeather के अनुसार, रविवार को कोलंबो में 'बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है', बारिश की 93% संभावना है. दिन भर अलग-अलग समय पर बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है.

टीम इंडिया पर होंगी निगाहें

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को कोलंबो में सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम से भिड़ेगी. मैदान से बाहर की कई विवादों के बाद आईसीसी और पीसीबी मैच को जारी रखने के लिए सहमत हो गए हैं. सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण का सामना कैसे करेगी.

कोलंबो की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हाल के समय में भारतीय बल्लेबाजी ने अच्छी पिचों पर खेला है और कोलंबो में जिस तरह की पिचों का सामना करना पड़ सकता है, उन पर नहीं खेला है. हालांकि, टीम अच्छी फॉर्म में है और उन्हें मैच की परिस्थितियों के साथ हिसाब से ढलना आता है.