menu-icon
India Daily

IND vs ENG: 'अल्ट्रा-अटैकिंग नहीं, हमारे बल्लेबाज स्वभाव से ही अटैकिंग', बैजबॉल को लेकर राहुल द्रविड़ की चेतावानी

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 फरवरी से हैदराबाद में होने वाला है. टीम इंडिया जीत की मदबूत दावेदार है.

Gyanendra Sharma
IND vs ENG: 'अल्ट्रा-अटैकिंग नहीं, हमारे बल्लेबाज स्वभाव से ही अटैकिंग', बैजबॉल को लेकर राहुल द्रविड़ की चेतावानी

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 फरवरी से हैदराबाद में होने वाला है. टीम इंडिया जीत की मदबूत दावेदार है. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने इसके पहले अंग्रेजों को चेतावनी दी है. बैजबॉल की चर्चा है इसे लेकर राहुल द्रविड ने कहा कि हमारे बल्लेबाद का स्वभाव ही अटैकिंग है. जब से बैजबॉल ने टेस्ट क्रिकेट में तहलका मचाया है, तब से अन्य टीमों के सामने यह सवाल है कि क्या वे भी यही तरीका अपनाएंगे. 

भारतीय कोच ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम अति आक्रामक रुख अपनायेंगे. हम परिस्थितियों के मुताबिक खेलेंगे. हमारी बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष बल्लेबाज का स्वभाव ही अटैकिंग है. उन्होंने कहा, ऐसे में हम कुछ बदलाव करने से बचना चाहेंगे. ऐसी भी परिस्थितियां होंगी जब हमें लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी हालांकि अपने बल्लेबाजों से अति रक्षात्मक खेल की उम्मीद नहीं कर रहा हूं.

आक्रामक क्रिकेट खेलता है इंग्लैंड

द्रविड़ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बैजबॉल खेलें या कुछ और लेकिन उनकी टीम अपने ही अंदाज में क्रिकेट खेलेगी. द्रविड़ ने कहा कि उनके खिलाड़ी वैसे ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और हालात के मुताबिक वो खेल का गीयर भी चेंज करते हैं. राहुल ने कहा कि  उन्हें खेलते देखना रोमांचक रहा है और आप जानते हैं कि उन्हें इस तरह खेलने (आक्रामक बल्लेबाजी) में सफलता मिली है. उन्होंने पाकिस्तान में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्हों नेन्यूजीलैंड में जीत हासिल की है और एशेज में अच्छा प्रदर्शन किया. 

'हमारे पास रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं'

द्रविड़ ने कहा कि हमें टीम में कुछ अच्छा अनुभव मिला है. हमारे पास रोहित शर्मा, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक दशक से अधिक समय तक टेस्ट में टीम में खेला है. टीम में शुबमन जैसे कुछ अन्य महान खिलाड़ी हैं गिल और श्रेयस अय्यर लेकिन मैं उन्हें युवा खिलाड़ी नहीं कहूंगा. वे पिछले कुछ समय से टीम के साथ हैं और उनके पास पांच मैचों की श्रृंखला में प्रदर्शन करने और खुद को साबित करने का अवसर है.