पाकिस्तान क्रिकेट में बगावत...टॉप खिलाड़ी कॉन्ट्रैंक्ट करेंगे खत्म
Gyanendra Sharma
23 Jan 2024
पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ ठीक नहीं
पाकिस्तान क्रिकेट सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ टॉप क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं.
विदेशी लीग खेलने की मांग
कई खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलने के लिए NOC की मांग की थी जिसे बोर्ड ने देने से इंकार कर दिया था.
बोर्ड नाराज हैं खिलाड़ी
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त होने के बावजूद उन्हें विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देने के कारण बोर्ड नाराज है.
फखर जमां, मुहम्मद हारिस ने मांगा था NOC
बोर्ड ने जमान खान, फखर जमां, मुहम्मद हारिस (सभी केंद्रीय अनुबंधित) सहित कुछ खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेलने के लिए NOC नहीं दिया.
बोर्ड दोहरी नीति अपना रहा
अधिकांश अनुबंधित खिलाड़ियों का मानना है कि जब एनओसी जारी करने की बात आती है तो बोर्ड दोहरी नीति अपना रहा है.
कप्तान बदले
वहीं वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तान टीम के टेस्ट और टी20 कप्तान क्रमश: शान मसूद और शाहीन आफरीदी बनाए गए.
लगातार मिल रही हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार झेलनी पड़ी.