IND vs ENG: क्या 3rd T20I में टूटेगा 'टीम इंडिया की हार का सिलसिला? नॉटिंघम में अय्यर की कप्तानी की बड़ी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पर दोनों टीमों को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर तीसरा मुकाबला रात के 10 बजे खेलना है.
लगातार 2 बार का विश्व चैंपियन भारत मौजूदा समय में टी20 प्रारूप में संघर्ष कर रहा है. 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद से भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 T20I मैच खेले हैं जिनमें से टीम को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा.
फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पर दोनों टीमों को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर तीसरा मुकाबला रात के 10 बजे खेलना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मैच में भारतीय टीम वापसी कर पाती है या नवनिर्मित कप्तान श्रेयस अय्यर के खाते एक और हार आएगी.
अय्यर नहीं खोल पाए जीत का खाता
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर ने आयरलैंड सीरीज से ठीक पहले भारत की टी20 टीम में बदलाव किया था. हालांकि ये बदलाव सेलेक्टर्स को भाड़ी पड़ रहा है. क्योंकि जब से भारत के नेतृत्व में बदलाव ने एक भी मैच नहीं जीता है. कप्तान बनने के बाद से भारत ने अभी तक जीत का खाता नहीं खेला है. अय्यर की कप्तानी में भारत ने कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिनमें 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा और एक मैच रद्द रहा.
Also Read
- FIFA WC: 7 जुलाई को होगी पुर्तगाल-स्पेन की टक्कर, किसकी होगी क्वार्टर फाइनल में एंट्री? जानें हेड टू हेड, टॉप गोल स्कोरर
- जीत की खुमारी में गंवाया होश... अजीबोगरीब तरीके से चोटिल हुए जॉर्डन हेंडरसन, बढ़ी इंग्लैंड की चिंता
- इंग्लैंड का थ्रिलर विन, मैक्सिको के खिलाफ 3-2 की यादगार जीत; जूड बेलिंगहम और हैरी केन की जोड़ी ने मचाया धमाल
IND vs ENG 3rd T20I मैच कब खेला जाएगा?
IND vs ENG 3rd T20I मैच 07 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा.
IND vs ENG 3rd T20I मैच कहां खेला जाएगा?
IND vs ENG 3rd T20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड में खेला जाएगा.
भारतीय समयानुसार IND vs ENG का तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
IND vs ENG 3rd T20I मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.
IND vs ENG 3rd T20I मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
IND vs ENG 3rd T20I मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा.
IND vs ENG 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
IND vs ENG 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी एलआईवी ऐप पर देख सकते हैं.
IND vs ENG 3rd T20I स्क्वाड
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिलिप साल्ट, जोश जीभ, ल्यूक वुड
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे,प्रसीद कृष्णा,प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे