IND vs ENG: भारत की पकड़ मजबूत, 175 रनों की हुई कुल बढ़त, दूसरे दिन स्टंप तक स्कोर- 421-7

India vs England 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना स्कोर 400 पार करके कुल बढ़त को 150 पार कर लिया है. रवींद्र जडेजा एक शतकीय पारी की ओर बढ़ रहे हैं.

Antriksh Singh

India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब पर भारत का दूसरे दिन स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन हो चुका है. इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 175 हो चुकी है.

यशस्वी जायसवाल शतक से चूके

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के लिए हालांकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अपने शतक से चूक गए. लेकिन रवींद्र जडेजा ने एक शानदार पारी खेली है.

भारत ने जब दिन की शुरुआती की तब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल बड़ी उम्मीद जगाए टिके हुए थे. लेकिन जायसवाल अपने स्कोर में चंद ही रन जोड़कर पार्ट टाइम जो रूट को उनकी ही गेंद पर कैच थमा बैठे. इस प्रकार 74 गेंदों पर 80 रनों की पारी का अंत हुआ. 

केएल राहुल भी शतक से चूके

शुभमन गिल भी 66 गेंदों पर 23 रन बनाकर टॉम हर्टली की गेंद पर चले बने. इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बीच बढ़िया साझेदारी बनती हुई दिखाई दी. अर्धशतकीय साझेदारी में श्रेयस अय्यर का विकेट 35 रनों के निजी स्कोर पर गिर गया.

वहीं, जडेजा ने इसके बाद एक और अर्धशतकीय साझेदारी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ की है. क्योंकि इससे पहले रविचंद्रन अश्विन 1 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए थे. भारत का स्कोर 400 पार होने के साथ टीम की कुल बढ़त भी 150 पार हो चुकी है. 

रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद थे. इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टली और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए हैं. रेहान अहमद और जैक लीक को 1-1 विकेट मिला है.