menu-icon
India Daily

IND vs BAN: 2019 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को चटाई थी धूल, जानिए टी20 में किसका पलड़ा है भारी?

IND vs BAN 1st T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेला जाना है. इस मैच से पहले जानिए दोनों देशों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है...

India Daily Live
IND vs BAN: 2019 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को चटाई थी धूल, जानिए टी20 में किसका पलड़ा है भारी?
Courtesy: Twitter

IND vs BAN 1st T20I: भारत और बांग्लादेश की टीमें टेस्ट सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टी20 मुकाबला जून 2024 में खेला गया था, जब टीमें टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के नॉर्थसाउंड में टकराई थीं. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 50 रनों से जीत दर्ज की थी. आइए जानते हैं टी20 में दोनों देशों के बीच हे टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है...

टी20 में भारत और बांग्लादेश की टीमें 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 13 बार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है. टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इस दौरे के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है.

बांग्लादेश एकमात्र टी20 कब जीता था?

बांग्लादेश ने भारत को आखिरी बार 5 साल पहले 3 नवंबर 2019 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हराया था. उस मैच में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. टीम इंडिया ने 149 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 154 रन बनाकर हासिल कर लिया था.

टेस्ट सीरीज में भारत का दबदबा

टी20 सीरीज से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी और कानपुर टेस्ट मैच भारत ने महज दो दिन में जीत लिया था, क्योंकि पहले 3 दिन बारिश से प्रभावित रहे थे.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.

टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

नजमुल हसन शांतो (कप्तान), तनजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन.