menu-icon
India Daily

IND vs AFG 3rd T20: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, भारत ने किए तीन बदलाव

 IND vs AFG 3rd T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेल रही है. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में में खेला जा रहा है.

Gyanendra Sharma
IND vs AFG 3rd T20:  रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, भारत ने किए तीन बदलाव

 IND vs AFG 3rd T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेल रही है.  बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों के सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस टीम इंडिया ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत ने मैच में तीन बदलाव किए है. संजू, आवेश और कुलदीप को मौका मिला है, वहीं,अक्षर, जितेश और अर्शदीप बाहर गए हैं. 

मुकाबले से पहले विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे. भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. 

इस मैच में सभी की नजरें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर रहेंगी. 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले रोहित अभी तक इस सीरीज में खाता नहीं खोल सके हैं. पहले दोनों टी20 मैच में रोहित शून्य पर आउट हुए. ऐसे में आज उनके बल्ले से रन निकलने की उम्मीद है.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

 इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।