नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जारी है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरूआत खास नहीं रही. भारत को 47 रनों पर वैभूव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा.
इस बड़े मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर वह बड़े मैच में फ्लॉप साबित हुए. वैभव ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को एक ही गेंद पर दो बार जीवनदान मिले थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके.
भारतीय पारी के आठवें ओवर में पाकिस्तान के पास वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का सुनहरा अवसर था. मोहम्मद सय्याम की तीसरी गेंद पर वैभव ने हवा में शॉट खेला. गेंद ऊंची गई, लेकिन हुजैफा अहसान आसान कैच नहीं पकड़ सके.
Typical pakistan behaviour in under 19 wc match😂, inke bache v bado ka path follow kr rhe pic.twitter.com/G92APdJSlg
— Kumar Manish (@Kumar_Manishhh) February 1, 2026Also Read
इसके बाद फिल्डर ने तेजी से गेंद को फेंककर रन आउट करने का प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तान को इसमें भी कामयाबी नहीं मिली. वैभव सूर्यवंशी को एक ही गेंद पर दो जीवनदान मिले. इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया जा रहा है.
🚨 FUNNY MOMENT IN IND vs PAK U19 MATCH 🚨
— Sam (@Cricsam01) February 1, 2026
Over 7.4 – Vaibhav got a top edge. Fielder dropped catch and the keeper missed an easy run-out 🤡
After getting two lives, Vaibhav gifted his wicket on the very next ball 😂
Cricket or circus? 🤔pic.twitter.com/SGrz2EvkhH
इस चूक के बाद पाकिस्तान की फील्डिंग को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई है. एक ही गेंद पर कैच और रनआउट का मौका गंवाना बड़े मैच में भारी पड़ सकता था. हालांकि, गेंदबाज ने दबाव बनाए रखा और अगली ही डिलीवरी पर वैभव का विकेट निकाल लिया.
On the same ball Pakistan Drop the Catch & Run out .
— KAPIL DEV TAMRAKAR 🇮🇳 (@kapildevtamkr) February 1, 2026
Next ball Vaibhav Suryavanshi got caught out behind the stump.
Vaibhav Should have played more , When he got the chance .#IndvPak #indu19vpaku19 #VaibhavSuryavanshi pic.twitter.com/MjdAmDsFG1
जीवनदान के बावजूद वैभव सूर्यवंशी लंबी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए. इस दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा. पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाफ पिछली 4 पारियों में वैभव सिर्फ 62 ही रन बना पाए. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रन रहा.
टॉस के समय भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया. यह दृश्य हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में लगातार देखा जा रहा है और इसे राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
पाकिस्तान अंडर-19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यह सुपर सिक्स का आखिरी ग्रुप मैच था. सुपर सिक्स ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने जगह पक्की कर ली है.