पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद 49.5 ओवर में पाकिस्तान ने भारत की पारी 252 रनों पर समेट दी. भारत की टीम निर्धारित 50 ओवर से 1 गेंद पहले आउट हो गई. भारत की तरफ से सर्वाधिक 68 रन वेंदात त्रिवेदी ने बनाए. इसके अलावा आखिरी ओवरों में कनिष्क पटेल ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए.
पाकिस्तान की बात करें तो अब्दुल सुभान ने सर्वाधिक तीम और मोहम्मद सैयाम ने दो वि केट लिए.पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम U19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी. वर्ल्ड कप में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसकी शुरुआत USA के खिलाफ छह विकेट की शानदार जीत से हुई, जिसके बाद ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत मिली.
05:06:59 PM
टीम इंडिया 252 पर ऑलआउट हो गई है. वो पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई. 49.5 ओवर में पाकिस्तान ने भारत की पारी समेट दी.
05:03:14 PM
कनिष्क चौहान 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का नौंवा विकेट गिर गया है.
04:58:59 PM
टीम इंडिया का स्कोर 250 रन हो गया है. आखिरी ओवरों में कनिष्क शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
04:32:20 PM
भारत का सातवां विकेट गिर गया है. अली रजा की गेंद पर आर अंबरीश 29 रन बनाकर आउट हुए.
04:20:30 PM
वेदांत त्रिवेदी 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत के लिए बड़ा झटका है. उनके आउट होते ही भारत का छठा विकेट भी गिर गया है.
03:46:18 PM
पांच विकेट पर भारत का स्कोर 150 रन है. 34 ओवर में टीम इंडिया ने ये रन बनाए हैं.
03:28:20 PM
वेदांत त्रिवेदी ने फिफ्टी जड़ दी है. 74 गेंदों पर उन्होंने ये रन बनाए.
03:25:21 PM
अभिज्ञान कुंडू के आउट हो गए थे लेकिन ये नो बॉल निकली.
03:03:18 PM
विहान मल्होत्रा 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 109 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
02:59:55 PM
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया गया है. खेलो इंडिया के तहत देशभर में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और लंबे समय तक चलने वाले मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की बात कही गई है. साथ ही भारत को खेल सामग्री निर्माण का वैश्विक हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
#WATCH | Delhi | On #UnionBudget2026, Union Minister Mansukh Mandaviya says, "This budget has emphasised ensuring employment for the youth. Through Khelo India, it has been stated to improve sports infrastructure across the country and create a robust and long-term sports… pic.twitter.com/fNRTF7V2wj
— ANI (@ANI) February 1, 2026
02:56:54 PM
टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है .विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.
02:41:31 PM
भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 88 रन है. तीन विकेट गिरने के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दोनों के बीच 41 रनों की पार्टनरशिप हो गई है.
02:00:50 PM
भारत का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. पाकिस्तान की तलाश चौथे विकेट की है.
01:47:23 PM
टीम इंडिया के 10 ओवर के अंदर तीन विकेट गिर गए हैं. टीम का स्कोर अभी 50 रन भी नहीं है.
01:20:28 PM
वैभव सूर्यवंशी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं. 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए 32 रन है.
01:09:42 PM
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. ओपनिंग करने के लिए एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए हैं.
12:58:48 PM
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है.