menu-icon
India Daily

'देश के लिए जीतना चाहता हूं 2027 वर्ल्ड कप..' रोहित ने संन्यास की अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप!

पिछले कुछ समय से रोहित के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब रोहित ने उन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'देश के लिए जीतना चाहता हूं 2027 वर्ल्ड कप..' रोहित ने संन्यास की अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप!
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने अब विश्व कप को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है. उन्हें फाइनली एकदिवसीय विश्व कप को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह आगामी विश्व कप खेलना चाहते हैं. पिछले कुछ समय से रोहित के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब रोहित ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दी है.

उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि वह साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'वह अपने देश के लिए विश्व कप की ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.'

'विश्व कप खेलना चाहता हूं'- रोहित शर्मा

लंबे समय से रोहित शर्मा के वनडे करियर पर अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन रोहित ने अब उन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा कि सभी अटकलों को रोकते हुए कहा कि, 'मैं निश्चित रूप से अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहूंगा, यह मेरा हमेशा से सपना रहा है. मैं बचपन से ही 50 ओवर का विश्व कप देखता आया हूं.' 

उन्होंने आगे कहा कि ,'उस समय न तो टी20 विश्व कप होता था, न ही आईपीएल, और क्रिकेट का वह शिखर जो हर चार साल में होता था. इसलिए उस ट्रॉफी के लिए बहुत बेताबी थी, बहुत दबाव था.मैं वह ट्रॉफी सचमुच जीतना चाहता हूं, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत और क्षमता से कड़ी मेहनत करूंगा और उसे हासिल करूंगा.'  

संन्यास की अटकलों पर लगाई रोक 

रोहित शर्मा ने इस बयान के साथ यह साफ कर दिया कि वह अभी वनडे से संन्यास लेने के मूड में नहीं है. बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में रोहित शर्मा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वनडे में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेजी से शुरु हो गई थी. बता दें इस सीरीज की तीन पारियों में रोहित ने सिर्फ 61 रन बनाए थे. 

लेकिन रोहित ने उन सभी अटकलों और चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा टी20 और  टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब वह केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं.

शुरु की तैयारी

गौरतलब है कि 2027 विश्व कप शुरू होने में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है, ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य पर बहस जारी रहना स्वाभाविक है. हालांकि भले ही टूर्नामेंट में शुरु होने एक साल से ज्यादा का समय शेष है लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अभी से ही इसके लिए रोडमैप तैयार करना शुरु कर दिया है.

इसके साथ ही रोहित ने भी आगामी टूर्ना्मेंट के लिए  अपनी कमर कस ली है. वह विश्व कप के लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. वह दक्षिण अफ्रीका में खेलने और भारत को वनडे विश्व कप जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं.