IPL 2026 से पहले KKR के फैंस का टूटा दिल, लीग से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं...
कोलकाता: KKR के फैंस के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. उनके ऑलराउंडर हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं. दिल्ली के इस क्रिकेटर को भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वार्म-अप मैचों के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें इस ग्लोबल टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. भारत ने बाद में उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया, जिन्होंने USA के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट लिए.
एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन बार की चैंपियन टीम KKR इस बीच, हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट तलाश में है. शुक्रवार को उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने की घोषणा की. मुस्तफिजुर को BCCI के दिशानिर्देशों के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था.
KKR के लिए एक बड़ा झटका
इस बीच, हर्षित की चोट KKR के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि IPL से आंद्रे रसेल के रिटायर होने के बाद इस तेज गेंदबाज से डेथ ओवरों को संभालने की उम्मीद थी. एक और अहम खिलाड़ी, मथीशा पथिराना, जिसे 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, उनका खेलना भी अब पक्का नहीं है, वह T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
पथिराना की फिटनेस पर सवाल
KKR मैनेजमेंट ने अभी तक पथिराना की फिटनेस के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को अपने पूरे करियर में चोटों से जूझना पड़ा है, जो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा उन्हें पहले रिलीज करने का एक मुख्य कारण था. इसके अलावा, राणा का न होना अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए स्थिति को और भी खराब कर देता है.
14 मार्च को जर्सी लॉन्च करेगा कोलकाता
कोलकाता 14 मार्च को दोपहर 12 बजे अपनी जर्सी लॉन्च करेगा. फ्रेंचाइजी ने रेट्रो-स्टाइल वाली किट का हिंट दिया है, लेकिन रंगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती सालों में टीम काले और सुनहरे रंग की किट पहनती थी, जो फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय थी, लेकिन 2012 में उन्होंने रंग बदलकर बैंगनी और पीला कर दिया और लोगो भी बदल दिया.
IPL 2026 के लिए KKR का पूरा शेड्यूल
तारीख विरोधी टीम जगह
29 मार्च बनाम मुंबई इंडियंस मुंबई
2 अप्रैल बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद कोलकाता
6 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता
9 अप्रैल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फ़िन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफ़र्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी.
खबर अपडेट हो रही...