IPL 2026 के बाद MI में आया भूचाल! क्या हार्दिक से छीन रोहित को मिलेगी कमान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक खुद भी टीम छोड़ने का मन बना सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस का आगामी सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके साथ ही अब सवाल यह है कि क्या फ्रेंचाइजी एक बार फिर से रोहित शर्मा के पास लौटेगी.
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने की संभावना है. IPL 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लगातार हार और ड्रेसिंग रूम में बढ़ते विवादों की खबर ने इस बात को और तूल दे दिया है. इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि फ्रेंचाइजी हार्दिक से कप्तानी वापस लेने की तैयारी में है.
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक खुद भी टीम छोड़ने का मन बना सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस का आगामी सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके साथ ही अब सवाल यह है कि क्या फ्रेंचाइजी एक बार फिर से रोहित शर्मा के पास लौटेगी. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की और अंक तालिका में नीचे रही.
क्या रोहित शर्मा निभाएंगे बड़ी भूमिका
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त होने के बाद अब गुप्त सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस अब नया कप्तान चुनने से पहले रोहित शर्मा की राय को सबसे ज्यादा महत्व देने वाली है. फ्रेंचाइजी यह समझ चुकी है कि बिना टीम के माहौल को ध्यान में रखे लिया गया फैसला कितना भारी पड़ सकता है. हालांकि यह भी साफ किया गया है कि रोहित अब दोबारा यह जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, लेकिन अगले कप्तान के चयन में उनका समर्थन बेहद अहम रहेगा.
2024 में रोहित से छीनी थी कप्तानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने साल 2024 में रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी. जिसका खामियाजा फ्रेंचाइजी को अब तक भुगतना पड़ा रहा है. अब फ्रेंचाइजी अपने इस फैसले पर अफसोस करती दिख रही है. दो सीजन बाद ही यह फैसला फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल बनता दिख रहा है.
MI में हो सकता है बड़ा बदलाव
टीम के भीतर सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि पूरी रणनीति को लेकर चर्चा चल रही है. रिपोर्ट आ रही है कि एमआई अगले सीजन से पहले किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंप सकता है. कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि अगर फ्रेंचाइजी हार्दिक को कप्तानी पद से हटाती है तो वह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप सकती है. हालांकि इस बात को लेकर अभी तक एमआई की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.
और पढ़ें
- GT vs RR, Qualifier 2: गेल के बाद अब रसेल की बारी! इस रिकॉर्ड की दहलीज पर वैभव, ध्वस्त करेंगे आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
- GT vs RR Qualifier 2: आज होगी फाइनल की टिकट के लिए भिड़ंत, अगर बारिश ने डाली अड़चन तो किस टीम को मिलेगा फायदा?
- MI से होगी हार्दिक पांड्या की विदाई! कप्तानी पर लटक रही तलवार, सीनियर प्लेयर से नाराज फ्रेंचाइजी