GT vs RR, Qualifier 2: गेल के बाद अब रसेल की बारी! इस रिकॉर्ड की दहलीज पर वैभव, ध्वस्त करेंगे आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस समय IPL 2026 में ऐसा कहर बरपा रहा है कि हर मैच के साथ कोई न कोई नया रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है. सिर्फ 15 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया है.
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस समय IPL 2026 में ऐसा कहर बरपा रहा है कि हर मैच के साथ कोई न कोई नया रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है. सिर्फ 15 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया है. अब क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बहुत करीब पहुंच चुके हैं. उनकी बल्लेबाजी ने इस सीजन को यादगार बना दिया है. इस सीजन को जब भी याद किया जाएगा वैभव सूर्यवंशी की ये आतिशी पारियां जरूर याद की जाएंगी.
इसी कड़ी में आज राजस्थान रॉयल्स 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से भिड़ने वाली है. इस बड़े मुकाबले में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर ही होंगी, जिन्होंने पूरे सीजन में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उन्होंने अब तक 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा है, जो इस सीजन के बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे है.
IPL 2026 में मचाया तहलका
वैभव ने इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. हाल ही में उन्होंने किसी टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले क्रिस गेल के नाम था. अब तक उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बिल्कुल निडर रहा है और यही वजह है कि विपक्षी टीमें उनके खिलाफ अलग रणनीति बनाने को मजबूर हैं. अगर वैभव क्रीज पर मौजूद हैं तो वह अपनी टीम को एक तरफा मैच जीतने की क्षमता रखते हैं.
IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने के करीब
क्रिस गेल के बाद अब युवा बल्लेबाज IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बनने की दहलीज पर खड़े हैं. उन्होंने अब तक 932 रन बना लिए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 68 रन की जरूरत है. खास बात यह है कि उन्होंने ये रन सिर्फ 402 गेंदों में बनाए हैं. मौजूदा रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 545 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे.
ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी खतरे में
वैभव सिर्फ सबसे तेज ही नहीं, बल्कि सबसे कम उम्र में 1000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड LSG के कप्तान ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 20 साल 281 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन वैभव ने 15 साल की उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में ऐसी पहचान बना ली है.
और पढ़ें
- GT vs RR Qualifier 2: आज होगी फाइनल की टिकट के लिए भिड़ंत, अगर बारिश ने डाली अड़चन तो किस टीम को मिलेगा फायदा?
- MI से होगी हार्दिक पांड्या की विदाई! कप्तानी पर लटक रही तलवार, सीनियर प्लेयर से नाराज फ्रेंचाइजी
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बदली टी20 क्रिकेट की तस्वीर, बेखौफ IPL से मचाया धमाल; टीम इंडिया का डेब्यू कब?