IPL 2024: आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लय में नहीं दिखे. मयंक एक ओवर करने के बाद मैदान से बाहर चले गए और फिर दोबारा गेंदबाजी करने नहीं आए. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 रनों से जीत हासिल की.
मैच के दौरान लखनऊ की टीम को एक बड़ा झटका लगा. सीजन के सबसे तेज गेंदबाज को अचानक मैदान छोड़ना पड़ा. वहीं, इस गेंदबाज की गेंदबाजी में रफ्तार भी नहीं देखने को मिली. जब मयंक गेंदबाजी कर रहे थे तब वह सहज नहीं लग रहे थे. वह किसी तरह से 140 की रफ्तार से गेंद डाल रहे थे. उस ओवर में 13 लगे. इसके बाद मयंक यादव वापस गेंदबाजी करने के लिए भी नहीं लौटे. रिपोर्ट के मुताबिक वह साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं.
लखनऊ के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या ने कहा कि युवा तेज गेंदबाज मैदान से बाहर आने के बाद ठीक लग रहे थे। मैंने मयंक के साथ बातचीत की और वह ठीक लग रहा था, जो एक सकारात्मक बात है। हम उम्मीद कर रहे हैं वह अगले मैच तक फिट हो जाएगा.
मयंक यादव ने इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद डाली हैं. उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद है. मयंक को भारत का अगला स्टार गेंदबाज बताया जा रहा है. अपनी रफ्तार और बाउंस से वे किसी भी पिच पर बल्लेलबाज को परेशान करने का माद्दा रखते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव को आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था.
मयंक यादव ऑक्शन को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था. वह टीम पैक्टिस के दौरान नेट्स में गेंदबाजी करते थे. पिछले सीजन में उन्हें चोट लगी और पूरे आईपीएल के लिए बाहर हो गए. इस साल उन्हें खेलने का मौका मिली. उन्होंने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.