'ईशान को ही कप्तानी करने दो....' कमिंस की वापसी के बाद कैप्टेंसी पर छिड़ी जंग! सपोर्ट में उतरे पूर्व भारतीय बल्लेबाज
लंबे इंतजार के बाद एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो रही है. तो ऐसे में अब सवाल यह है कि कमिंस के आते क्या ईशान को कप्तानी पद से हटा दिया जाएगा. अब इस मुद्दे पर पूर्व दिग्गज ने अपनी राय रखते हुए कहा है कि ईशान को ही SRH की कप्तानी करते रहना चाहिए.
नई दिल्ली: आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 36वां मुकाबला शाम 07:30 बजे खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम और रोमांचक होने वाला है. लेकिन मैच से पहले फैंस के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर सवाल है.
क्योंकि, कहा जा रहा है कि लंबे इंतजार के बाद एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो रही है. तो ऐसे में अब सवाल यह है कि कमिंस के आते क्या ईशान को कप्तानी पद से हटा दिया जाएगा. अब इसी मुद्दे पर भारत एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी राय रखते हुए कहा है कि ईशान को ही कप्तानी करते रहना चाहिए.
ईशान किशन को ही कप्तानी जारी रखनी चाहिए.....
RR vs SRH के मैच से पहले क्रिकेट के प्रकांड पंडित अपनी राय रख रहे हैं. दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने SRH के नियमित कप्तान की वापसी के बाद टीम नेतृत्व के बदलाव पर अपनी राय रखी है. उनके अनुसार किशन को ही एसआरएच की कप्तानी जारी रखनी चाहिए, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है साथ ही टीम स्थिर भी है. हालांकि इसकी संभावना बेहबद कम है.
उन्होंने आगे कहा कि, 'हैदराबाद, कमिंस वापस आ गए हैं. अब एक बड़ा सवाल खड़ा होता है. दिलशान मदुशंका बाहर जाएंगे और कमिंस अंदर आएंगे. मेरी इच्छा थी कि ईशान कप्तानी जारी रखें. जब सब कुछ ठीक चल रहा है तो उन्हें क्यों हटाया जाना चाहिए? उन्हें कप्तानी करने दीजिए, लेकिन मुझे ऐसा होता नहीं दिख रहा. मुझे लगता है कि वहां बदलाव होगा. कमिंस आएंगे और कप्तानी करेंगे.'
7 मैच- 4 जीत
उन्होंने बताया कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले सात मैचों में कार्यवाहक कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने सात मैचों में से चार मैच में जीत दर्ज की है. इसके साथ ही टीम के खाते आठ अंक है. जिस कारण टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.
और पढ़ें
- RR vs SRH: आज सवाई मानसिंह में RR vs SRH के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन, वेदर और पिच रिपोर्ट
- RR vs SRH, Live Streaming: हैदराबाद से बदला लेने अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी राजस्थान! जानिए घर बैठे कैसे उठाएं मैच का लुत्फ
- DC vs PBKS: क्या आज टूटेगा या बरकरार रहेगा पंजाब की जीत का सिलसिला? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन