आईपीएल 2026 में रोमांच थमने का नाम नहीं ले रहा है. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हो रहे मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में बाधा डालने के नियम के तहत आउट दे दिया गया. इस फैसले ने नाराज रघुवंशी अपना आपा खो बैठे. उन्होंने जमीन पर अपना हेलमेट पटका जबरदस्त गुस्सा दिखाया.
यह घटना कोलकाता की पारी के पांचवें ओवर में घटी. LSG के प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे. शुरुआती झटकों के बाद रघुवंशी क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने मिड-ऑन की दिशा में एक शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. वहीं दूसरे छोर पर खड़े कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया.
रघुवंशी वापस क्रीज की तरफ मुड़े, तो वो अपने शरीर के फ्लो में विकेटकीपर ऋषभ पंत की तरफ फेंके जा रहे थ्रो के रास्ते में आ गए. लखनऊ की टीम ने तुरंत अपील की और थर्ड अंपायर ने जांच के बाद उन्हें आउट करार दे दिया. हालांकि, पहली नजर में ऐसा लगा कि बल्लेबाज ने जानबूझकर अपनी दिशा नहीं बदली थी.
Nah man another day another mockery for KKR.😭🤣
— U' (@toxifyxe) April 26, 2026
Angkrish Raghuvanshi was given out for this OBSTRUCTING THE FEILD decision .😭🙏🏻 pic.twitter.com/mBXuUMlNV4
अंपायर का फैसला देखते ही रघुवंशी भड़क गए. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने मैदानी अंपायरों से तीखी बहस की. उनका गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. बाउंड्री लाइन के पास पहुंचकर उन्होंने अपने बल्ले से कुशन पर जोरदार वार किया और अपना हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया.
अंगकृष रघुवंशी आईपीएल इतिहास के सिर्फ चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्हें 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया गया है. उनसे पहले केवल यूसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा ही इस तरह से पवेलियन लौट चुके हैं.
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, अगर कोई बल्लेबाज विकेटों के बीच दौड़ते समय बिना किसी ठोस वजह के जानबूझकर अपनी दिशा बदलता है और फील्डर के थ्रो के बीच में आकर बाधा डालता है, तो विरोधी टीम की अपील पर अंपायर उसे फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट दे सकता है. इसमें यह मायने नहीं रखता कि थ्रो स्टंप्स पर लगता या नहीं.