France vs Morocco: अफ्रीका की आखिरी उम्मीद के आगे यूरोप की सबके बड़ी दीवार, जानें कब-कहां देखें Quarter final का पहला मैच लाइव
FIFA World Cup 2026 के क्वार्टरफाइनल में फ्रांस और मोरक्को 10 जुलाई को बोस्टन में भिड़ेंगे. यह मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच बन सकता है.
FIFA World Cup 2026: बोस्टन के मैसाचुसेट्स स्टेडियम में शुक्रवार की रात एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसमें यूरोप की सबसे मजबूत टीम और अफ्रीका की आखिरी उम्मीद एक दूसरे के सामने होगी. फ्रांस और मोरक्को का यह क्वार्टरफाइनल मैच 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे शुरू होगा और Zee5 पर लाइव देखा जा सकता है.
एमबाप्पे का तूफान
फ्रांस इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. पैराग्वे के खिलाफ मुकाबले में कड़ी टक्कर जरूर मिली लेकिन एमबाप्पे के देर से किए गए गोल ने टीम को बचाया. एमबाप्पे और डेम्बेले की जोड़ी इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक अटैकिंग जोड़ी साबित हुई है. फ्रांस पहले ही दो वर्ल्ड कप जीत चुका है और अब तीसरे खिताब की दावेदारी पेश कर रहा है. हालांकि एक बड़ा झटका यह है कि मिडफील्डर ओरेलियन चौमेनी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह मनु कोने को मौका मिलने की उम्मीद है.
अफ्रीका की आखिरी उम्मीद
मोरक्को इस क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाला एकमात्र अफ्रीकी देश है और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इस टीम से एक बार फिर करिश्मे की उम्मीद है. स्टार फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी की हैमस्ट्रिंग चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है. कनाडा के खिलाफ मैच में सिर्फ 22 मिनट बाद ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. उनकी अनुपस्थिति मोरक्को के अटैक पर सीधा असर डाल सकती है. हालांकि ब्राहिम डियाज और एन-नेसिरी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद बनी हुई है.
Also Read
- FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेगी मेसी की अर्जेंटीना
- 'मैच फिक्स था...', अर्जेंटीना से हार के बाद भड़का मिस्र, Messi के चमत्कारिक कमबैक के बीच मचा बवाल
- IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद मुश्किल में भारत, जानें ब्रिस्टल के मैदान पर बल्लेबाजों की होगी ऐश या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
मैच का समय, चैनल और संभावित टीमें
यह मैच 10 जुलाई को रात 1:30 बजे IST पर बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. Zee5 पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. वहीं दूरदर्शन और Unite8 Sports पर टीवी प्रसारण होगा. फ्रांस 4-2-3-1 फॉर्मेशन में मैगनन, कोंडे, सालिबा, हर्नांडेज और एमबाप्पे के साथ उतरेगी. मोरक्को 4-3-3 में यासीन बोनो, हकीमी और अमराबत के साथ खेलेगी. दोनों कप्तानों की जिम्मेदारी बड़ी होगी. वहीं एमबाप्पे बनाम हकीमी का राइट साइड मुकाबला सबसे रोमांचक होगा.