menu-icon
India Daily

पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर मोरक्को ने बनाई प्री क्वार्टर फाइनल में जगह 

FIFA World Cup 2026: आज मोरक्को और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मैच हुआ. यह मैच काफी लंबा चला. 90 मिनट खत्म होने के बाद 6 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया.

Shilpa Shrivastava
पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराकर मोरक्को ने बनाई प्री क्वार्टर फाइनल में जगह 
Courtesy: X

Netherlands Vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा दिया. इस जीत के साथ मोरक्को प्री-क्वार्टर फाइनल (लास्ट 8) में पहुंच गया है. मैच में 90 मिनट तक स्कोर 1-1 रहा. नीदरलैंड्स के कोडी गाकपो ने 72वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया था. लेकिन मोरक्को के इस्सा डियोप ने इंजरी टाइम (91वें मिनट) में चेम्सदीन तालबी के क्रॉस पर शानदार हेडर से स्कोर बराबर कर दिया. 

30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया. चार राउंड तक स्कोर 2-2 बराबर रहा. पांचवें राउंड में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने नीदरलैंड्स के क्राइसेंशियो समरविले का शॉट अपने बाएं हाथ से बचा लिया.  फिर मोरक्को के इस्माइल साइबारी ने शॉट को बाएं कोने में रखकर गोल कर दिया. नीदरलैंड्स का गोलकीपर बार्ट वेरब्रुगन दूसरी तरफ चला गया था. इस गोल के साथ मोरक्को ने मैच 3-2 से जीत लिया.

मैच की खास बातें:

यह फीफा विश्व कप में मोरक्को की नीदरलैंड्स पर पहली जीत है. मोरक्को लगातार दूसरी बार राउंड ऑफ 16 से आगे पहुंचा है.  नीदरलैंड्स के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि वह पिछले 11 विश्व कप में हमेशा अंतिम 16 तक पहुंचता रहा था. यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच था जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. इससे पहले पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी में हराया था. दोनों टीमें रैंकिंग में काफी करीब थीं, मोरक्को 6वें और नीदरलैंड्स 7वें स्थान पर थी. मोरक्को के खिलाड़ियों और फैंस का जश्न छा गया है. यह जीत अफ्रीकी फुटबॉल के लिए भी बड़ी उपलब्धि है.