West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'हमने उन्हें मैच विनर नहीं समझा लेकिन...', अश्विन ने मोहम्मद सिराज को बताया नंबर वन गेंदबाज, गंभीर-गिल पर उठाए सवाल

Mohammed Siraj: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पांचों मुकाबले खेले और 23 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि सिराज भारत के टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन सकते हैं.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है. टीम इंडिया इस दौरे पर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में कामयाब रही लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि सिराज को हम पहचाने में नाकाम रहे और उन्हें मैच विनर नहीं समझा.

बता दें कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के पांचों मुकाबले खेले और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए. ऐसे में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब उनको लेकर अश्विन की प्रतिक्रिया सामने आई है.

रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद सिराज को लेकर किया बड़ा दावा

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि "हम मोहम्मद सिराज को पहचानने में नाकाम रहे लेकिन अब उन्हें पहचानने का समय आ गया है. सिराज ने हमेशा ही अपना हाथ आगे बढ़ाया है और उनके जश्न को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो कह रहे हैं कि ये ट्रेलर नहीं बल्कि असली तस्वीर है. वो इस तरह से कह रहे हैं कि मुझे मैच विनर समझो और वो हमें ये याद दिला रहे हैं कि वे चैंपियन गेंदबाज हैं."

अश्विन ने आगे कहा कि "उनका बॉलिंग एक्शन और तकनीकि उन्हें लगातार मुकाबले खेलने की अनुमति दे रहा है. उनकी उम्र भी बढ़ रही है और ऐसे में उन्हें कुछ मैचों में आराम दिया जाना चाहिए. वह भारत के लिए नंबर वन टेस्ट गेंदबाज हो सकते हैं. हमें नया गेंदबाजी अटैक बनाना होगाय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह मौजूद हैं. उन्हें सिराज के अनुभव के साथ एक बेहतरीन गेंदबाज बनाना होगा."

सिराज के 23 विकेट

मोहम्मद सिराज भारत और इंग्लैंड दोनों ही टींमों की तरफ से इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज रहे, जो पांचों मुकाबलों में खेलते हुए दिखाई दिए. सिराज ने इस सीरीज में शानदार खेल दिखाया है और कुल 23 विकेट अपने नाम किए. आखिरी मुकाबले में 9 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.