ENG vs IND 5th Test: बेन स्टोक्स समेत 4 प्लेयर पांचवें टेस्ट से बाहर, पूरी बदल गई इंग्लैंड की टीम, भारत की बल्ले-बल्ले
ENG vs IND 5th Test: भारत के खिलाफ लंदन के ओवल में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. कप्तान बेन स्टोक्स बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ओली पोप कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं.
ENG vs IND 5th Test: भारत के खिलाफ द ओवल में होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 4 बदलाव किए गए हैं, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स का भी नाम शामिल है. स्टोक्स चोट की वजह से पांचवें मुकाबले में खेलते हुए देखते नहीं देंगे. उनके स्थान पर स्टार बल्लेबाज ओली पोप टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं.
इंग्लैंड ने मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इसमें कुल 4 बदलाव किए गए हैं और नए प्लेयर्स को मौका दिया गया है. बता दें कि पांचवां टेस्ट इंग्लैंड के लिए काफी अहम है क्योंकि अगर उन्हें सीरीज जीतनी है, तो मुकाबले को अपने नाम करना होगा या फिर मैच को ड्रॉ करना होगा. ऐसे में स्टोक्स का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है.
बेन स्टोक्स सहित 4 खिलाड़ी हुए बाहर
भारत के खिलाफ पांचवें मुकाबले से स्टोक्स चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. ऐसे में वे खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं. उनकी जगह ओली पोप टीम की कप्तानी करेंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं और यह भारत के लिए राहत भरी खबर है. आर्चर ने भारत के बल्लोबाजों को काफी परेशान किया था.
आर्चर की जगह तेज गेंदबाज जोश टंग को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. तो वहीं लियाम डॉसन भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जबकि ब्रैडन कार्स भी इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं. जैकब बेथेल और गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया गया है. यह दोनों लंदन के ओवल में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश टंग, जैमी ओवरटन.