ENG vs IND 1st Test: हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजों की होगी मौज, पल-पल करवट लेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी खेल
ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश खलल डाल सकती है और मुकाबले में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
ENG vs IND 1st Test: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा, लेकिन दूसरा दिन गेंदबाजों के लिए राहत लेकर आ सकता है. पहले दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल (101), कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) और उप-कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों की बदौलत 3 विकेट पर 359 रन बनाए. लेकिन शनिवार, 21 जून 2025 को मौसम की बेरुखी और बादल छाए रहने की संभावना गेंदबाजों को मौका दे सकती है, जबकि बारिश खेल में खलल डाल सकती है.
पहले दिन हेडिंग्ले की पिच बल्लेबाजी के लिए सपाट थी, जिसका भारतीय बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनके तेज गेंदबाज लाइन और लेंथ में नाकाम रहे. जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में शतक जड़ा, जबकि गिल और पंत ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. धूप और गर्म मौसम ने गेंदबाजों की मुश्किलें और बढ़ा दीं.
दूसरे दिन बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, दूसरे दिन हेडिंग्ले में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, जिससे ड्यूक्स गेंद को सीम मूवमेंट मिल सकता है. सुबह और दोपहर में 7.6 मिमी बारिश की संभावना है, लेकिन खेल की शुरुआत समय पर होने की उम्मीद है. हालांकि, दिन के आखिरी सत्र में बारिश की संभावना 88% है, खासकर स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच. मौसम विशेषज्ञों ने गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी दी है, जिससे दिन का खेल जल्दी खत्म हो सकता है.
गेंदबाजों के लिए सुनहरा मौका
पहले दिन पिच ने गेंदबाजों को कोई मदद नहीं दी, लेकिन दूसरे दिन बादल और नमी से तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है. हेडिंग्ले के मुख्य पिच क्यूरेटर ने पहले दो दिन सीम गेंदबाजों के लिए मददगार होने की बात कही थी, लेकिन पहले दिन पिच सपाट रही. अब मौसम की स्थिति गेंदबाजों के पक्ष में जा सकती है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज, जो पहले दिन असरदार नहीं दिखे, इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
और पढ़ें
- ENG vs IND: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया गजब का जज्बा, चोटिल होने के बावजूद लगाया शतक
- ENG vs IND: इंग्लैंड की खराब हालत देखकर बौखलाए पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी, कप्तान बेन स्टोक्स पर निकाला अपना गुस्सा
- ENG vs IND: भारत के 'यंगिस्तान' ने सचिन तेंदुलकर को बनाया अपना दीवाना, टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुश हुए क्रिकेट के भगवान