menu-icon
India Daily

Duleep Trophy 2024 में दिखेंगे यह 10 सीनियर प्लेयर! बुमराह-हार्दिक को आराम, जानिए कब से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे. यह बात तय है. इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या को रेस्ट दिया गया है. बाकी खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. रोहित और विराट यह खुद डिसाइड कर सकते हैं कि वो यह टूर्नामेंट खेलेंगे या नहीं... 

India Daily Live
Duleep Trophy 2024 में दिखेंगे यह 10 सीनियर प्लेयर! बुमराह-हार्दिक को आराम, जानिए कब से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
Courtesy: Twitter

Duleep Trophy 2024: भले ही टीम इंडिया करीब 40 दिनों के ब्रेक पर है. लेकिन खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर जलवा दिखाने के लिए तैयार हो गए हैं. वजह है दलीप ट्रॉफी, जिसका आगाज 5 सितंबर से होने वाला है. 19 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे. BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सभी सीनियर प्लयेर दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहें. 

दलीप ट्रॉफी में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं.  इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी. इन्हीं टीमों में सभी खिलाड़ियों को बांटा जाएगा. नए और युवा खिलाड़ियों के लिए चांस थोड़ा कम होगा, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. 

यह सीनियर खिलाड़ी आएंगे नजर, बुमराह-हार्दिक को आराम

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बीसीसीआई की नई चयन समिति की तरफ से शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव को इस ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है. बुमराह और हार्दिक को आराम दिया गया है, जबकि रोहित और कोहली के खेलने और न खेलने का फैसला दोनों क्रिकेटर्स पर छोड़ा गया है. 

दिलीप ट्रॉफी नए फॉर्मेट में खेली जाएगी

दिलीप ट्रॉफी पहले की तरह जोनल फॉर्मेट में आयोजित नहीं होगी. इस बार अजीत अगरकर की अगुआई वाला सिलेक्शन पैनल चार टीमों इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी का चयन करेगा, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. हर टीम को 3 मैच खेलने होंगे. यह मैच 4 दिन के होंगे. 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाली सीरीज से पहले यह ट्रॉफी खत्म हो जाएगी.