Neeraj Chopra पेरिस से सीधा जर्मनी क्यों चले गए?


India Daily Live
13 Aug 2024

पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने के बाद स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जर्मनी चले गए हैं.

जर्मनी से कब लौंटेंगे

    नीरज जर्मनी में अपनी इंजरी पर डॉक्टर की सलाह लेंगे, उन्हें भारत लौटन में कम से कम डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है.

IOA ने पुष्टि की

    नीरज के जर्मनी जाने की पुष्टि पेरिस में भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के सूत्रों ने भी की है.

सिल्वर मेडल दिलाया

    नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में 89.45 मीटर थ्रो के साथ सीजन बेस्ट स्कोर करके सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था.

चोट का जिक्र किया था

    नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर जीतने के बाद भी अपनी चोट का जिक्र किया था.

इंजरी पर ध्यान था

    नीरज ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा था कि फाइनल इवेंट के दौरान मेरा ध्यान थ्रो से ज्यादा इंजरी पर था.

ग्रोइन की चोट

    नीरज ने ग्रोइन की चोट के साथ 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी, ओलंपिक से पहले उन्होंने 1 महीने का ब्रेक लिया था.

पहले भी ली थी सलाह

    नीरज चोपड़ा ने अपनी चोट के लिए पहले भी जर्मनी में एक डॉक्टर से सलाह ली थी.

डाइमंड लीग फाइनल खेलेंगे या नहीं

    डॉक्टर से चर्चा के बाद ही नीरज यह तय करेंगे कि वो 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होने वाले डाइमंड लीग फाइनल में खेलेंगे या नहीं.

सर्जरी करा सकते हैं

    नीरज अपनी ग्रोइन की चोट की सर्जरी कराने के बारे में विचार कर रहे हैं, जिससे वो कुछ सालों से परेशान हैं.

More Stories