'वे जन्मजात महान खिलाड़ी हैं...', मेसी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप; इंग्लैंड की हार पर भी दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मजात महान खिलाड़ी बताया.
FIFA World Cup 2026 के फाइनल से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर वायरल हो रहे हैं. ट्रंप ने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की खुलकर तारीफ की और इंग्लैंड की हार के लिए टीम की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कोच थॉमस टुचेल की आलोचना भी की.
मेसी की तारीफ में ट्रंप ने कही बड़ी बात
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ी बहुत कम पैदा होते हैं. ट्रंप के मुताबिक, मेसी पर पूरे मैच में कड़ी नजर रखी गई लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा शानदार पास दिया जिसने मैच का रुख बदल दिया. उसी पास पर लौटारो मार्टिनेज ने विजयी गोल किया और अर्जेंटीना ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. ट्रंप ने कहा कि मेसी बार-बार ऐसे पल बनाते हैं, क्योंकि उनके पास सामान्य खिलाड़ियों से अलग प्रतिभा है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ खिलाड़ी जन्म से ही खास होते हैं और मेसी उन्हीं में से एक हैं.
इंग्लैंड की रणनीति पर उठाए सवाल
ट्रंप ने इंग्लैंड की रणनीति पर भी खुलकर अपनी राय रखी. उनका कहना था कि बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने अपने सबसे अहम खिलाड़ी हैरी केन को जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक जिम्मेदारी दे दी. उनके अनुसार, जब टीम के पास बढ़त हो तब भी आक्रमण जारी रखना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि वह फुटबॉल कोच नहीं हैं लेकिन उन्हें लगा कि यह फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ. उनका मानना है कि अगर हैरी केन को आगे खेलने की आजादी मिलती, तो इंग्लैंड मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सकता था.
Also Read
- IND vs ENG 3rd ODI, Live Streaming: लॉर्ड्स में करो या मरो की जंग, जानें तीसरे वनडे की हर जरूरी जानकारी
- 'सिराज को चुपचाप बाहर कर दिया गया...' वाइट बॉल फॉर्मेट में नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल
- IND vs ENG: लॉर्ड्स में खत्म होगा 22 सालों का सूखा या फिर टूटेगा सपना? गांगुली के बाद गिल करेंगे 'होम ऑफ क्रिकेट' फतेह
टुचेल ने दिया जवाब
इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुचेल ने ट्रंप की टिप्पणी पर अपनी रणनीति का बचाव किया. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना लगातार दबाव बना रही थी, इसलिए पूरी टीम को पीछे हटकर खेलना पड़ा. उनके अनुसार, हैरी केन भी उसी टीम रणनीति का हिस्सा थे और यह फैसला मैच की स्थिति को देखते हुए लिया गया था. अब अर्जेंटीना की टीम 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ फाइनल खेलेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस से भिड़ेगा.