गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारत ने मजबूत शुरुआत की. बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा. देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक ने टीम को संभाल लिया. दिन खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए थे और पडिक्कल नाबाद लौटे.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 11 ओवर में 47 रन जोड़े. जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 150 रन की अहम साझेदारी की. पडिक्कल ने पूरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 178 गेंदों पर नाबाद 131 रन बनाए. उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा. यह शतक उनके लिए खास है. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
MAIDEN TEST HUNDRED! 💯
A special moment on a special day for Devdutt Padikkal in Galle 🥳
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/8x1HcYeFbA— BCCI (@BCCI) August 15, 2026Also Read
तीसरे सत्र की शुरुआत में केएल राहुल को मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी हुई. वह दर्द के कारण मैदान पर असहज नजर आए और 162 गेंदों में 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा. ड्रेसिंग रूम लौटते समय भी राहुल को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी हुई और टीम के फिजियो कमलेश जैन ने उनकी मदद की. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. गिल ने पडिक्कल के साथ 39 रन जोड़े और 16 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर 236 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद 239 रन तक पहुंचा, तभी बारिश ने फिर खेल रोक दिया.
The covers are back on again in Galle as rain stops play.#TeamIndia 239/2 after 63 overs.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
Stay tuned for further updates.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/lKQfwrur7O
बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तो पडिक्कल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर भारत को तेजी से आगे बढ़ाया. दोनों ने केवल 67 गेंदों में 52 रन की नाबाद साझेदारी कर दिन का खेल मजबूत अंदाज में खत्म किया. स्टंप्स तक पडिक्कल 131 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि पंत ने 36 गेंदों में 27 रन बनाए. पंत की पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 24 ओवर में 77 रन देकर एक विकेट लिया. अब दूसरे दिन भारत की नजर बड़े स्कोर पर होगी.
Stumps on Day 1 in Galle! 🏟️
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
Fifty partnership up between Devdutt Padikkal & Rishabh Pant 🤝
A fine opening day of the First #SLvIND Test for #TeamIndia as they reach 288/2 after 73 overs 👌👌
See you tomorrow for Day 2 action.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y pic.twitter.com/kI0J3sQSZJ