दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली! इतने मैच के लिए बाहर हो सकते हैं धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क
रिपोर्ट्स का कहना है कि टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल स्टार्क IPL 2026 में DC के लिए कम से कम 3 और मैच मिस कर सकते हैं. बता दें स्टार्क मौजूदा समय में कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 की शुरुआत से ही धमाल मचा रही है. टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैच में जीत दर्ज की. विजयी रथ पर सवार टीम को अब एक बड़ा झटका लगा है. कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल स्टार्क IPL 2026 में DC के लिए कई और मैच मिस कर सकते हैं.
बता दें स्टार्क मौजूदा समय में कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल नहीं हुए हैं.
3 मैच और मिस कर सकते हैं मिचेल स्टार्क
कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के 36 वर्षीय तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम तीन और मैच मिस कर सकते हैं. स्टार्क अपने घर पर कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और उनका 20 अप्रैल तक टीम में शामिल होने की संभावना बहुत कम है. इससे पहले, दिल्ली को तीन मैच खेलने हैं 8 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, 11 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ और 18 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ. इन सभी मैचों में स्टार्क के होने पर अभी भी संशय बना हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स को इन मैचों में स्टार गेंदबाज की कमी खलेगी.
तय नहीं वापसी की समय सीमा
डीसी मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि स्टार्क जल्द से जल्द टीम में शामिल हो जाए. फ्रेंचािजी को उम्मीद है कि वह किसी भी समय टीम में वापस आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है. अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वह कब पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर पाएंगे.
हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया है. मुकेश कुमार ने नई गेंद से बहुत प्रभावी गेंदबाजी की. वहीं लुंगी एनगिडी और टी नरजान ने मुश्किल ओवरों में सटीक गेंदबाजी कर टीम को दबाव से बचाया है. इसके अलावा स्पिनर्स अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने मध्य ओवरों में नियंत्रण बनाए रखा है.
और पढ़ें
- 'समझ से परे था अजिंक्या का फैसला...' रहाणे का चौंकाने वाला डिसीजन! पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई क्लास
- IPL 2026: क्या RR हैट्रिक लगाएगा जीत की हैट्रिक? आज गुवाहाटी में RR vs MI, आएगी बल्लेबाजों की शामत या गेंदबाजों की होगी कुटाई
- RR vs MI Live Streaming: अजेय RR बिखेरेगी जलवा या MI करेगी वापसी! जानिए कब और कहां देखें राजस्थान-मुंबई की भिड़ंत