IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

CSK vs RCB: बारिश में बह जाएंगी बेंगलुरु की उम्मीदें या हार के साथ विदा होंगे धोनी? समझिए क्या है गणित

CSK vs RCB: आईपीएल 2024 के सुपर 4 में पहुंचने की जंग अब एकदम कांटे की हो गई है. 18 मई को होने वाले आरसीबी और सीएसके के मैच पर हर किसी की नजर बनी हुई है.

Social Media
India Daily Live

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच के बाद अब हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मुकाबला बारिश की वजह से खेला नहीं जा सका. नतीजा यह हुआ कि गुजरात टाइटंस की उम्मीदें धरी रह गईं और सनराइजर्स हैदराबाद इस साल के IPL के सुपर 4 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई. अब ऐसा ही खतरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भी मंडरा रहा है. उसे अच्छे रन रेट से जीतने की जरूरत है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ एक अंक चाहिए.

बेंगलुरु को लेकर मौसम विभाग की मानें तो 18 मई को होने वाले RCB vs CSK मुकाबले के दिन भारी बारिश की आशंका है. धोनी की टीम CSK हर हाल में सुपर 4 में पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठी वही है. वहीं, आरसीबी को अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ मौसम की कृपा की भी जरूरत पड़ने वाले है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि अगर बारिश हो जाती है तो सुपर 4 में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी.

CSK vs RCB पर सबकी नजर

18 मई को होने जा रहे इस मैच का इंतजार हर किसी को है क्योंकि इसी मैच के रिजल्ट से प्लेऑफ की चौथी टीम तय होगी. क्वालिफिकेशन की दौड़ अब अपने आखिरी चरम पर है. कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही सुपर फोर में अपनी सीट पक्की कर ली थी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना मैच रद्द होते ही सुपर फोर में बना ली है.

आरसीबी बनाम सीएसके का यह मुकाबला प्लेऑफ से पहले वर्चुअल नॉकआउट साबित होगा. हालांकि, दोनों टीमों के लिए हालात थोड़े मुश्किल हैं, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बेंगलुरु को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है और 22 मई तक बारिश की उम्मीद है. IMD ने कहा कि 16, 17 और 19 मई को राज्य में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. 18 मई को भी मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं लग रहा है.

RCB की कितनी है उम्मीद?

अगर यह अनुमान सही साबित हुआ और बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका तो यह होम टीम यानी आरसीबी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका होगा. अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. इसका मतलब है कि सीएसके 14 मैचों में 15 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में आगे निकल जाएगी. आरसीबी के लिए यह दुखद होगा, क्योंकि उनके पास 14 मैचों में 13 अंक होंगे. अगर मैच हुआ तो सीएसके के खिलाफ आरसीबी को कम से कम 18 रन या फिर दो ओवर के अंतर से जीतना होगा. अगर मैच नहीं हुआ तो CSK सुपर फोर की दौड़ में कामयाबी हासिल करेगी.