CSK VS KKR: पीली जर्सी का अटैक नहीं झेल पाए बंगाल के शेर, यंग गायकवाड़ की सेना के आगे नरेन भी हुए फेल

CSK VS KKR: आईपीएल 2024 का 22 वां मुकाबला एम चिदंबरम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है.

India Daily Live

CSK VS KKR: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला ऋतुराज गायकवाड़ की पीली जर्सी और श्रेयस अय्यर की बैंगनी जर्सी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर मात्र 137 रन ही टांग पाई . एक छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. कप्तानी पारी खेलते हुए अय्यर ने किसी तरह लड़ने भर के रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिया है.

चेन्नई के गेंदबाजों के आगे केकेआर के बल्लेबाज पस्त नजर आए. आज किसी भी बल्लेबाज ने आतिशी पारी नहीं खेली. सुनील नारायण ने 27 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उसे लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. 


चेन्नई की ओर आज रवींद्र जडेजा की तरकश ने तीर निकला. उन्होंने 3 विकेट लेकर केकेआर के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. तुषार देशपांडे ने भी  3 विकेट लिए. उन्होंने शुरुआत में ही झटका देकर केकेआर को कमजोर कर दिया था. इसके मुस्तफिजुर ने 2 और अलावा महीश तीक्ष्ण ने 1  विकेट लिए.