menu-icon
India Daily

Watch: बीच मैदान सुपरमैन बना गेंदबाज, बल्लेबाज के बैट से निकली गेंद को हवा में तैरकर पकड़ा धांसू कैच, Video देख हिल जाएंगे आप

Viral Catch Video BBL: बिग बैश लीग में डेविड वार्नर की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है. उनकी टीम सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 2 विकेट से हराया. मैच में क्रिस ग्रीन ने एक धांसू कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Gyanendra Tiwari
Watch: बीच मैदान सुपरमैन बना गेंदबाज, बल्लेबाज के बैट से निकली गेंद को हवा में तैरकर पकड़ा धांसू कैच, Video देख हिल जाएंगे आप
Courtesy: Social Media

Viral Catch Video BBL: क्रिकेट के मैदान से अनोखे वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सभी का ध्यान खींच लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो बिग बैश लीग से सामने आया है. मंगलवार को सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स  बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को कैप्टन डेविड वॉर्नर की सिडनी थंडर ने जीता. उनके टीम के ऑलाराउंडर क्रिस ग्रीन ने एक धांसू कैच पकड़ पूरी की पूरी बाजी ही पलट दी. उन्होंने खतरनाक क्रिस लीन का धांसू कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविड वॉर्नर की टीम ने 19.4 ओवर में ही बड़ी आसानी से जीत हासिल कर ली. 

क्रिस ग्रीन ने पकड़ा धांसू कैच- Video

एडिलेड स्ट्राइकर्स  और से बैटिंग कर क्रिस लीन पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था. उनके सामनें गेंद क्रिस ग्रिन गेंदबाज कर रहे थे. चौथे ओवर की पहली गेंद थी उन्होंने हल्के हाथों से डिफेंड किया गेंद हवा में उड़ते हुए गेंदबाज और अंपायर को क्रॉस कर रही थी. गेंद पिच से लगभग 12 से 14 फीट दूर थी. तभी क्रिस ग्रीन ने स्पाइडरमैन बनते हुए हवा में छलांग लगा दी. उन्होंने ऐसी छलांग लगाई की 14 से 15 फीट दूर जा रही गेंद को लपक लिया. उनके गेंद लपकते ही क्रिस लिन को पवेलियन जाना पड़ा. 

बीबीएल के 2024-25 सेशन का यह पहला मुकाबला था. इस मुकाबले को जीतकर सिडनी थंडर ने जीतकर टूर्नामेंट का अच्छा आगाज किया. 

जीत के हीरो बने डेनियल सैम्स

सिडनी थंडर के जीत के हीरो डेनियल सैम्स रहे. उन्होंने अपने बल्ले से आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. डेनियल के बल्ले से 18 गेंदों में नाबाद 42 रन निकले. उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. सैम के अलावा सिडनी की ओर से ओपनर सैम कोनस्टास ने 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. सैम के अलावा सैम विलिंग ने 26 गेंदों पर 29 और ओलिवर डेविस ने 19 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली.