India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में आकाशदीप ने वह कर दिखाया, जिसकी हर भारतीय फैन उम्मीद कर रहा था. उन्होंने चौका जड़कर न केवल भारत को फॉलोऑन से बचाया, बल्कि ड्रेसिंग रूम में कप्तान रोहित शर्मा- विराट कोहली और गौतम गंभीर को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Akash Deep makes sure India avoid the follow-on and then smashes Pat Cummins into the second level!#AUSvIND pic.twitter.com/HIu86M7BNW
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2024
आकाशदीप का चौका और ड्रेसिंग रूम की खुशी
मैच के 74वें ओवर में भारतीय टीम फॉलोऑन से बचने के लिए सिर्फ 4 रन दूर थी. क्रीज पर मौजूद आकाशदीप ने पैट कमिंस की गेंद पर चौका जड़ते हुए भारत को फॉलोऑन से बचा लिया. यह शॉट पूरी तरह से अनपेक्षित था क्योंकि यह एक मोटा बाहरी किनारा लेकर गली के ऊपर से निकल गया.
जैसे ही गेंद बाउंड्री पार हुई, ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर ने हाई-फाइव करते हुए इस पल का जश्न मनाया.
2024/25 सीजन में भारतीय बल्लेबाजों के औसत
भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 252 रन बनाए. हालांकि, इस सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन औसत से कम रहा है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा का औसत इस सीजन में काफी गिरा हुआ है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है.
फॉलोऑन बचाकर बदली खेल की दिशा
आकाशदीप का यह चौका सिर्फ एक शॉट नहीं था, बल्कि भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई दिशा देने वाला था. अब भारतीय गेंदबाजों के पास मौका है कि वे ऑस्ट्रेलिया को जल्द समेटकर मैच में वापसी करें.