Champions Trophy 2025: भारत की जर्सी पर लिखा जाएगा पाकिस्तान का नाम? BCCI के फैसले से खड़ा हुआ बड़ा विवाद
Champions Trophy 2025: समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से इंकार कर दिया है. ऐसे में अब एक बड़ा विवाद सामने आया है. दरअसल, ये हमेशा ही देखने को मिलता है कि मेजबान देश का नाम हिस्सा ले रही सभी टीमों की जर्सी पर होतो है लेकिन BCCI ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं. पहले इस टूर्नामेंट में भारत ने अपनी टीम को वहां पर जाने से इनकार कर दिया और उसके बाद ओपनिंग सेरेमनी में भी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को भेजने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा अभी तक वहां के स्टेडियम पूरी तरह से तौयार नहीं हैं.
अब इन सभी चीजों को देखते हुए एक और नया विवाद सामने आया है. दरअसल, जब भी कोई टूर्नामेंट किसी देश की मेजबानी में खेला जाता है, तो उस देश का नाम सभी टीमों की जर्सी पर लिखा जाता है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जब भारत की टीम खेलने के लिए आएगी, तो इसमें टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाना चाहिए. हालांकि, BCCI ने ऐसा करने से मना कर दिया है.
BCCI के फैसले से खड़ा हुआ विवाद
समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से इंकार कर दिया है. ऐसे में अब एक बड़ा विवाद सामने आया है. दरअसल, ये हमेशा ही देखने को मिलता है कि मेजबान देश का नाम हिस्सा ले रही सभी टीमों की जर्सी पर होतो है लेकिन BCCI ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है.
एजेंसी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त में बताया कि "BCCI का ये फैसला बिल्कुल भी उचित नहीं है. वे क्रिकेट में राजनीति लाने की कोशिश कर रहे हैं. वे अपने कप्तान को ओपनिंग सेरेमनी में भेजने से मना कर रहे हैं और अब जर्सी पर नाम छपवाने से भी इनकार कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि ICC इस मामले पर पाकिस्तान के पक्ष में बात करेगा."
20 फरवरी को भारत के अभियान की शुरूआत
अगर इस टूर्नामेंट में भारत के अभियान की शुरूआत की बात करें तो टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है. तो वहीं इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगा. टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलती हुई नजर आने वाली है.