BWF World Championships: दिल्ली में घमासान, जानिए पहले दिन भारतीय शटलर को कब और कहां देखें
दिल्ली में सोमवार से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू होगी. पहले दिन पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी और कई भारतीय शटलर उतरेंगे.
भारत 17 साल बाद BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है. 17 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे. पहले दिन घरेलू दर्शकों की नजर पीवी सिंधु और युवा आयुष शेट्टी पर रहेगी. वहीं कई भारतीय जोड़ियां भी कोर्ट पर उतरेंगी.
दिल्ली में शुरू होगा बैडमिंटन का बड़ा मुकाबला
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 अगस्त से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में शुरू होगी और 23 अगस्त तक चलेगी. भारत 2009 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों के सभी मुकाबले कोर्ट-1 पर होंगे. पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ अभियान शुरू करेंगी. वहीं पुरुष डबल्स में हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स से भिड़ेगी.
सिंधु के सामने आसान शुरुआत
पीवी सिंधु के सामने शुरुआती दौर में वर्ल्ड नंबर 141 सोफिया नोबल होंगी. सिंधु की नजर रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल पर है. दूसरी ओर युवा भारतीय आयुष शेट्टी के सामने सबसे कठिन चुनौती होगी. उन्हें पहले ही दौर में मौजूदा चैंपियन और टॉप सीड शी युकी का सामना करना है. आयुष इससे पहले चीनी खिलाड़ी के खिलाफ तीन मुकाबले हार चुके हैं. इस बार घरेलू माहौल और अपनी बेहतर फिटनेस का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
Also Read
- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया को हराते ही बांग्लादेश PM का आया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ मनाया जश्न
- Hockey World Cup: बइज्जती कराने से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान... पेनल्टी कॉर्नर के वक्त ड्रेसिंग रूम में भूल गया सुरक्षा गियर
- टीम को मुझ पर भरोसा नहीं... गॉल टेस्ट के बीच रविंद्र जडेजा का दर्द, 'भेदभाव' को लेकर कही ये बात
पहले दिन इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
महिला डबल्स में तनीषा क्रास्टो और गायत्री गोपीचंद स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज से खेलेंगी. कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंह की जोड़ी भी पहले दौर में उतरेगी. दिन के कार्यक्रम में सिंधु और आयुष के अलावा भारतीय डबल्स खिलाड़ियों के मुकाबले भी शामिल हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी. भारत में टीवी कवरेज स्टार स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी. मंगलवार को लक्ष्य सेन तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी अपना अभियान शुरू करेंगे.