IPL में चीनी ब्रांड्स पर BCCI का शिकंजा, तैयारी की नई गाइडलाइन्स

IPL Title Rights: आईपीएल में टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बीसीसीआई ने एक नई गाइडलाइन्स जारी की है. हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के निविदा जारी की थी.

Suraj Tiwari

IPL Title Rights: आईपीएल में टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बीसीसीआई ने एक नई गाइडलाइन्स जारी की है. हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के निविदा जारी की थी. जिसके लिए कई ब्रांड और कंपनी ऑक्शन की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अब बीसीसीआई के नए गाइड लाइन्स के बाद बहुत सी चीनी कंपनियों का हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है.

इस वजह से बीसीसीआई ने लिया निर्णय

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नए गाइडलाइन्स में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच टकराव भरे रिस्सों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसके तहत चीन की कोई भी कंपनी आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के लिए ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकेगी.

इसके साथ ही वो भी कंपनियां टाइटल स्पॉन्स में भाग ने ले पाएंगी जो सट्टेबाजी, फैंटेसी गेम्स, अल्कोहल उत्पादक और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हो. मतलब ये कंपनी सीधे तौर पर भी इन ब्रांडों से न जुड़ी हो फिर भी वो टाइटल स्पान्सर के लिए आवेदन नही कर सकती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर के लिए 360 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस है.

पांच साल के लिए होगा कॉन्ट्रेक्ट

इससे पहले आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर टाटा के पास था. लेकिन टाटा का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो खत्म चुका है. इसी वजह से बीसीसीआई को आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर के लिए किसी नए पॉर्टनर की तलाश जारी है. ये टाइटल स्पॉन्सर आगामी पांच सालों तक जारी रहेगा. यानी यह कॉन्ट्रेक्ट साल 2024 से लेकर 2028 तक रहने वाला है.