Weather

BCCI Awards 2026: BCCI अवॉर्ड्स लिस्ट आउट, द्रविड़-मिताली-गिल के साथ इन स्टार्स प्लेयर्स का होगा भव्य सम्मान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन करेगा. जिसके लिए क्रिकेटर्स के साथ ही फैंस भी काफी उत्साहित हैं. 

@CricCrazyJohns & @1DAVID92 X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के समापन के बाद अब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन करेगा. जिसके लिए क्रिकेटर्स के साथ ही फैंस भी काफी उत्साहित हैं. 

इस समारोह में बीसीसीआई द्वारा सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेटर वार्षिक पुरस्कार (2024-25) से म्मानित किया जाएगा. जिसके लिए अब बीसीसीआई विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान भारत के विश्व विजेता हेड कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज महिला खिलाड़ी मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. 

द्रविड़ और मिताली को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

बीसीसीआई इस वार्षित नमन समारोह में 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और हेड राहुल द्रविड़ को उनके कारनामें के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगा. इसके साथ ही महिला क्रिकेटर मिताली राज को लाइफटाइम सम्मान से नवाजा जाएगा. 

पांच आईसीसी ट्रॉफी विजेता टीम को मिलेगा सम्मान 

इस समारोह में बीसीसीआई पहली बार एक साथ पांच टीमों को सम्मानित करेगा. इस बीसीसीआई अवर्ड साइकल में पांच भारतीय टीमों ने आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है, जिनमें सबसे पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है. इसके अलावा पहला महिला वनडे विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ल्ड कप शामिल है. 

इन नामों पर होगी खासा नजर

इस सम्मान समारोह में सबसे ज्यादा चर्चित नाम राहुल द्रविड़, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, स्मृति मंधाना, एन श्री चरणी, हर्षित राणा, दिप्ती शर्मा और 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे होंगे. इस सभी खिलाड़ियों को इनके अद्भुद कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा. 

यहां देखे BCCI Awards 2026 की पूरी लिस्ट 

1

 

 

11

21