IND vs ZIM: जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर रहेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर रहेगी. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने बुधवार को सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इस सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा.
नई दिल्ली: मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने में व्यस्त हैं लेकिन इसके समापन के बाद भारतीय टीम को कई देशों का दौरा करना है. जिसके लिए भारतीय टीम ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है. इसी बीच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर रहेगी. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने बुधवार को सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इस सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा.
बीसीसीआई ने किया IND vs ZIM सीरीज की घोषणा
बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज की घोषणा कर दी है. जुलाई में भारतीय जिम्बाब्वे के दौरे पर रहेगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए बीसीसीआई ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. भारत बनाम जिम्बाब्वे की भिड़ंत 23-26 जुलाई के बीच होगी. तीनों ही मुकाबले हरारे के मैदान पर खेला जाना है.
IND vs ZIM टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I मैच: 23 जुलाई, हरारे
दूसरा T20I मैच: 25 जुलाई, हरारे
तीसरा T20I मैच: 26 जुलाई, हरारे
2024 में किया था आखिरी दौरा
आपकी जानकारी के लिए भारत ने जिम्बाब्वे का आखिरी दौरा टी20 विश्व 2024 के ठीक बाद किया था. जुलाई 2024 में हुए उस पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को उनके ही घर में करारी शिकस्त दी थी. उस सीरीज में शुभमन गिल भारत की कमान संभालते दिखे थे. भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था.
जनवरी में भारत के दौरे पर रहेगी जिम्बाब्वे
वनडे विश्व कप 2027 से ठीक पहले जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज के लिए भारत के दौरे पर रहेगी. जनवरी में दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बोर्ड ने इसके लिए पहले ही शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है, वहीं दूसरा मुकाबला 6 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा. इसके अलावा अंतिम मैच 9 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
और पढ़ें
- LSG vs DC: 'मैं तुम्हें नहीं बता रहा..' जस्टिन लैंगर ने DC को रणनीति बताने से किया इनकार, ओपनिंग पोजिशन पर से नहीं उठा पर्दा
- श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का फाइन! फीका पड़ा जीत का जश्न, बने IPL 2026 में जुर्माना भरने वाले पहले कप्तान
- LSG vs DC Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें LSG vs DC लाइव स्ट्रीमिंग? यहां जानें A to Z जानकारी