ICC महिला T20I विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. ये टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में होना है.
चयन समिति ने इसके लिए एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान की बनाया गया है. हाल ही में टी20 विश्व कप से निराशाजनक विदाई के बावजूद टीम प्रबंधन ने नेतृत्व में बदलाव नहीं किया. अब भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा के लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी.
BCCI ने मंगलवार की सुबह ऐशाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें एक बार फिर से टीम की कमान मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर संभालते दिखाई देंगी. हालिया टी20 विश्व कप में टीम के शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद कप्तानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने अनुभव और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता देते हुए हरमन पर भरोसा कायम रखा.
🚨 News 🚨
India Women's squad announced for the 2026 #AsianGames in September.
More Details ▶️ https://t.co/JagEsizajH#TeamIndia pic.twitter.com/jJGddVSr17
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 30, 2026
हरमन के बाद टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. वह लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी क्रम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनका अनुभव और निरंतर प्रदर्शन एशियाई खेलों में भारत के अभियान को मजबूती देगा और युवा खिलाड़ियों को भी दिशा मिलेगी.
ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की टीम में वापसी भी चर्चा का विषय रही. एंकल की चोट के कारण वह महिला टी20 विश्व कप के दौरान बाहर हो गई थीं. अब फिटनेस हासिल करने के बाद उन्हें एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया गया है. इससे भारतीय टीम के स्पिन और ऑलराउंड विकल्प को मजबूती मिलेगी.
एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी. भारतीय टीम का लक्ष्य अपने पिछले गोल्ड मेडल का सफल बचाव करना होगा. अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के संतुलन के साथ टीम इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में एक बार फिर मजबूत दावेदार के रूप में उतरने की तैयारी कर रही है.
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा