Brazil vs Japan Live Score: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है, और नॉकआउट स्टेज (Round of 32) में आज रात फुटबॉल जगत का एक सबसे बड़ा और कांटे का मुकाबला खेला जाने वाला है. पांच बार की चैंपियन ब्राजील (Brazil) और एशियाई महाशक्ति जापान (Japan) की टीमें आमने-सामने होंगी. इस ब्लॉकबस्टर नॉकआउट मुकाबले की सबसे खास बात यह है कि दोनों ही टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में पूरी तरह अजेय रही हैं. जहां ब्राजील ने ग्रुप सी में हैती और स्कॉटलैंड को हराकर और मोरक्को के साथ ड्रॉ खेलकर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं जापान ने भी ट्यूनीशिया को पटखनी देने के साथ नीदरलैंड और स्वीडन जैसी दिग्गज टीमों को ड्रॉ पर रोककर ग्रुप एफ से नॉकआउट का टिकट कटाया है.
कागज पर भले ही स्टार-स्टडेड ब्राजीलियाई टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा हो लेकिन जापान का हालिया रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है. जापानी टीम पिछले साल सितंबर से लगातार 10 मैचों में अजेय है, जिसमें टोक्यो में ब्राजील के खिलाफ मिली एक ऐतिहासिक और यादगार जीत भी शामिल है. ऐसे में समूराई ब्लू (Japan) को हल्के में लेने की गलती सेलेकाओ (Brazil) बिल्कुल नहीं करना चाहेगी.
11:38:43 PM
खिलाड़ी मैदान पर वापस आ गए हैं. ह्यूस्टन में दूसरा हाफ शुरू हो गया है. क्या ब्राजील बाजी पलट पाएगा?
11:34:00 PM
मैच में ब्राजील का डिफेंस टूट गया और सानो ने जापान के लिए अपना पहला गोल दागकर इतिहास रच दिया. अब ब्राजील की नजरें कमबैक पर हैं.
ब्राजील 0-1 जापान
11:07:44 PM
36वें मिनट में विनिसियस जूनियर और ब्राजील टीम लगातार अटैक कर रही हैं. बॉक्स में सिर्फ ब्राजील के अटैकर दिख रहे. एक के बाद एक अटैक... ब्राजील लगातार जापान पर प्रेस कर रही हैै... उनके अंदर गोल की भूख दिख रही...
ब्राजील 0-1 जापान
11:03:47 PM
30वें मिनट में सानो ने गोल किया! वाह!!!! क्या गोल है!! ब्राजील के लिए ये एक बुरे सपने से कम नहीं. जापान फुल अटैकिंग मोड में आते हुए आगे बढ़ रहा था और फिर सानों के पास बॉल आई और क्या शॉट मारा!!! सानो यू ब्यूटी... क्या ब्राजील का सफर खत्म हो जाएगा.
ब्राजील 0-1 जापान
11:00:09 PM
27वें मिनट में जापान ने मैच शुरू होते ही लेफ्ट विंग से अटैक किया लेकिन ब्राजील के डिफेंस ने उसे बाहर भेज दिया. जापान ने कार्नर किक ली लेकिन डिफेंडर के आसान हेडर ने बॉल को बाहर कर दिया.
ब्राजील 0-0 जापान
10:57:04 PM
दोनों टीमें गोल पर अपने पहले असली शॉट का इंतजार करती दिख रही हैं.
10:56:24 PM
दोनों टीमें लगातार अटैकर कर रही हैं. ब्राजील के अटैकर गोल करने की चाहत से बार-बार सर्कल में घुस रहे है लेकिन जापान का डिफेंस बहुत जबरदस्त है. साफ पता चल रहा है कि जापान काउंटर-अटैक फुटबॉल खेल रहा है.
ब्राजील 0-0 जापान
10:53:52 PM
21वें मिनट में भी ब्राजील के खिलाड़ी लगातार अटैक कर रहे लेकिन कोई फायदा नहीं... जापान का डिफेंस हिल ही नहीं रहा... ऐसा लग रहा कि कोच ने कुछ जादू किया है.
ब्राजील 0-0 जापान
10:48:53 PM
15वें मिनट में जापान को फ्री किक मिली. दाइची ने किक ली. बॉल दीवार से टकराकर कॉर्नर के लिए चली गई.
ब्राजील 0-0 जापान
10:47:40 PM
13वें मिनट में मैथियस कुन्हा ने अटैक किया. केसेमीरो का जबरदस्त पास लेकिन जापानी कीपर ने हाथ लगा दिया. कार्नर में भी गोल नहीं हो सका. ब्राजील निराश होगा.
ब्राजील 0-0 जापान
10:42:24 PM
9वें मिनट में जापान पीछे से खेलता दिख रहा है. डिफेंस को जापान अपना हथियार बनाना चाहता है लेकिन ये क्या ब्राजील बॉक्स में घुस गई है. ब्राजील ने 3 से 4 बार शॉट मारे लेकिन जापान डिफेंस नहीं टूट रहा.
10:38:28 PM
ब्राजील लगातार अटैक करता दिख रहा है. दूसरे मिनट में ही डिफेंडर के पैर से गेंद टकराकर मुड़ी और ब्राज़ील को कॉर्नर मिला. गुमारेस ने कॉर्नर किक ली, गेंद थोड़ी नीची रही और उसे क्लियर कर दिया गया.
10:34:00 PM
ह्यूस्टन स्टेडियम में मुकाबला शुरू हो चुका है. क्या जापान कोई बड़ा उलटफेर करके अपना पहला नॉकआउट मैच जीत पाएगा? या फिर ब्राजील अपनी अजेय शुरुआत को बरकरार रखते हुए लास्ट-16 में जगह बना पाएगा?