टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार के बाद अब भारत से सीरीज की मांग कर रहा बांग्लादेश! आयरलैंड को दिखाया ठेंगा
बांग्लादेश ने भारत में हो रहे टी20 विश्व कप में सुरक्षा का हवाला देते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार किया था. उसके बाद अब वही बांग्लादेश बीसीसीआई से भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज चाहती है.
नई दिल्ली: अपनी गलतियों के कारण टी20 विश्व कप से बाहर होने वाली बांग्लादेश अब बीसीसीआई से अपने संबंध ठीक करने का प्रयास कर रही है. बांग्लादेश ने विश्व कप में सुरक्षा का हवाला देते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार किया था. उसके बाद अब वही बांग्लादेश बीसीसीआई से भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज चाहती है.
इसी कड़ी में बांग्लादेश ने अपने निर्धारित आयरलैंड दौरे को टालकर भारत के साथ संभावित सीरीज को प्राथमिकता दी है. इस फैसले ने दोनों देशों के क्रिकेट कार्यक्रम के साथ-साथ कूटनीतिक परिस्थितियों को भी चर्चा में ला दिया है.
भारत के साथ सीरीज के लिए टाला आयरलैंड दौरा
बीसीबी के अधितारि ने जानकारी दी कि सितंबर 2026 में बांग्लादेश को आयरलैंड का दौरान करना था. लेकिन बीसीबी ने यह दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया है. रिपोर्ट्स का मानें तो ये कदम सितबंर में संभावित भारत के साथ सीमित ओवर्स की सीरीज के चलते उठाया गया है.
हालांकि क्रिकेट आयरलैंड ने साफ किया कि इस साल उनका कोई भी विंडो खाली नहीं तो अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस साल सितंबर के बाद कोई विंडो निकालना मुश्किल होगा. जिसके चलते अब यह सीरीज 2027 में शेड्यूल की जा सकती है.
भारतीय सीरीज के रास्ते वर्ल्ड कप 2027 में पहुंचना चाहती है बांग्लादेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और बांग्लादेश सफेद गेंद श्रृंखला बांग्लादेश के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि टीम इस सीरीज के माध्यम से ही आगामी वनडे वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर पहुंचना चाहती है. दरअसल अगर बांग्लादेश भारत को इस सीरीज में हराती है तो टीम ICC ODI रैंकिंग में 9वें से 8वें पायदान पर पहुंच जाएगी और ऐसा होते ही टीम सीधे तौर पर वनडे विश्व कप में क्वालीफाई करने योग्य हो जाएगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC नियमानुसार 31 मार्च 2027 तक 8 ओडीआई रैंकिंग तक की टीमें सीधे तौर पर वनडे विश्व कप में प्रवेश कर लेंगी. इस कारण ही बांग्लादेश भारत के साथ किसी भी कीमत में ये वनडे सीरीज खेलना चाहता है.
भारत की मंजूरी पर निर्भरता
इस दौरे में भारत की भागीदारी अभी सुनिश्चित नहीं है. हालिया कूटनीतिक तनाव के चलते अंतिम फैसला सरकारी मंजूरी पर ही निर्भर करेगा, जिससे इस सीरीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. बीसीसीआई वही करेगा जैसा सरकार कहेगी.
और पढ़ें
- IPL 2026: 'दो-तीन हजार रन..' 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के लिए साफ किए इरादे, रन नही ट्रॉफी है टारगेट
- मेंटॉर या खिलाड़ी... IPL 2026 में CSK के लिए किस रोल में नजर आएंगे धोनी? रॉबिन उथप्पा ने कर दिया खुलासा
- बेटा आर्यन बना बेटी 'अनाया', थाईलैंड में करवाई जेंडर चेंज सर्जरी; पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट