ENG vs AUS: नेसर की गेंद ने स्टोक्स को कराए 'यमराज' के दर्शन, वीडियो में देखें प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने के बाद कैसे तड़पे
चौथी गेंद पर नेसर ने स्टंप की लाइन में तेज गेंद डाली, जिसे स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बेन स्टोक्स गेंद को मिस कर गए और गेंद तेजी से उछलकर उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी, जिसके बाद वह दर्द से तड़प उठे.
स्पोर्ट्स: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज जारी है, जिसका दूसरा मुकाबला गाबा में खेला गया. गाबा टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ कंगारूओं ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
बेन स्टोक्स की जुझारू पारी
गाबा टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कठिन परिस्थिति में जुझारू पारी खेली. उन्होंने 152 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की. लेकिन उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा दर्दनाक पल भी आया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया.
प्राइवेट पार्ट पर लगी बॉल
यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 68वें ओवर में घटी. बेन स्टोक्स एक छोर पर टिककर खेल रहे थे और लगातार स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश कर रहे थे. तभी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल नेसर ने राउंड द विकेट आकर उन पर दबाव बनाना शुरू किया. इस ओवर की चौथी गेंद पर नेसर ने स्टंप की लाइन में तेज गेंद डाली, जिसे स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन बेन स्टोक्स गेंद को मिस कर गए और गेंद तेजी से उछलकर उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी, जिसके बाद वह दर्द से तड़प उठे.
वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गेंद लगने के बाद स्टोक्स तुरंत पीछे हटते हैं और दर्द की वजह से मैदान पर ही लेट जाते हैं. साथी खिलाड़ी और मेडिकल टीम भी उनकी हालत देखने के लिए उनके पास पहुंचते हैं. हालांकि, कुछ मिनटों बाद उन्होंने खुद को संभाला और फिर से बल्लेबाजी शुरू की.
ऑस्ट्रेलिया ने जीता गाबा टेस्ट
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 241 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 65 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीता. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 511 रन बनाए थे. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 334 रव और दूसरी पारी में 241 रन बनाए थे. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने संघर्ष तो किया, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स व जोफ्रा आर्चर.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:
जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड व ब्रेंडन डोगेट.
और पढ़ें
- AUS vs ENG: 'तेज बॉल फेंको...', स्मिथ के कटाक्ष से भड़के ऑर्चर ने मारी बाउंसर, वीडियो में देखें भिड़ंत और फिर स्मिथ का पलटवार
- दिल्ली: सरकारी स्कूल के टॉयलेट में सीनियर छात्रों ने छठवीं क्लास के छात्र के साथ दो महीने तक की दरिंदगी, बनाया वीडियो, ऐसे खुला राज
- AUS vs ENG: स्मिथ ने सिक्स जड़कर गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दिलाई 2-0 की बढ़त, इंग्लैंड को हराने के साथ दिया गहरा घाव!