AUS vs PAK 3rd Test: आखिरी टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से किया पाकिस्तान का क्लीन स्वीप, वॉर्नर ने खेला फेयरवेल मुकाबला
AUS vs PAK 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए सिडनी टेस्ट में कंगारू टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और पाकिस्तान का सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए सिडनी टेस्ट में कंगारू टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया और पाकिस्तान को धूल चटाई. इस दौरे पर पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद थे, यह उनकी बतौर कप्तान पहली सीरीज थी, जिसमें पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
सीरीज का लेखा जोखा
पहला टेस्ट- यह मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे थे, जिन्होंने पहली पारी में 90 रन और 1 विकेट लिया था. दूसरी पारी में 63 रन ठोके थे.
दूसरा टेस्ट- यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से जीत दर्ज की. जीत के हीरो कप्तान पैट कमिंस रहे थे. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 शिकार किए थे. दोनों पारियों में उन्होंने पंजा खोला था, यानी 5-5 विकेट निकाले थे.
तीसरा टेस्ट- यह मुकाबला सिडनी में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी आमेर जमाल को मिला. उन्होंने 6 विकेट लिए और 100 रन बनाए.