Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बॉक्सर को चटाई धूल, भारत की झोली में आया गोल्ड
Asian Games 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
Asian Games 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल में उन्होंने चीन की बाओ जिइयी को 5-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 हो गई. फाइनल मुकाबले में बाओ जिइयी ने शुरुआत में आक्रामक अंदाज अपनाया और लगातार पंच लगाए. लवलीना ने धैर्य बनाए रखा और सही समय पर काउंटर अटैक किए. पहले राउंड में उन्होंने 3-2 से बढ़त हासिल की.
दूसरे राउंड में बनाई मजबूत पकड़:
दूसरे राउंड में भी चीनी बॉक्सर ने आक्रामक खेल जारी रखा. लेकिन लवलीना ने अपने डिफेंस और काउंटर पंचिंग से मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी. उन्होंने यह राउंड 4-1 से अपने नाम किया. वहीं, तीसरे राउंड में लवलीना ने अपनी बढ़त का फायदा उठाया. उन्होंने बाओ के हमलों से बचते हुए सटीक काउंटर पंच लगाए. आखिर में सभी जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला दिया और उन्होंने मुकाबला 5-0 से जीतकर गोल्ड हासिल किया.
यह लवलीना का एशियन गेम्स में पहला गोल्ड है. वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर भी बनीं, उनसे पहले यह उपलब्धि एमसी मैरी कॉम ने हासिल की थी.
Also Read
नेत्रा कुमानन ने जीता डिंगी सेलिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल:
भारत की नेत्रा कुमानन ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की डिंगी सेलिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. इस पदक के साथ भारत की कुल पदक संख्या 70 पहुंच गई. फाइनल की पहली रेस नेत्रा के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. हालांकि, उन्होंने दूसरी और आखिरी रेस में शानदार वापसी की. दोनों रेस के बाद नेत्रा और हांगकांग की स्टेफनी लुईस नॉर्टन बराबर अंकों पर थीं.
हेड-टू-हेड से मिला ब्रॉन्ज:
बराबर अंक होने के बावजूद नेत्रा को बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड का फायदा मिला. इसी आधार पर उन्हें तीसरे स्थान पर रखा गया और भारत को सेलिंग में एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला. इस पदक के बाद भारत की टैली 12 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज, यानी कुल 70 मेडल हो गई.