Asian Games 2026: भारत का गोल्डन धमाका! एक दिन में 6 गोल्ड, 44 साल बाद हॉकी में ऐतिहासिक जीत
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा. भारत ने एक ही दिन में 6 गोल्ड मेडल जीते और मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया.
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा. भारत ने एक ही दिन में 6 गोल्ड मेडल जीते और मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. वहीं, आज भारत ने एक और गोल्ड जीत लिया है तो अब भारत के खाते में 77 मेडल, जिनमें 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत ने किस खेल में कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए जानते हैं.
भारत के लिए आज के दिन की शुरुआत भी जबरदस्त रही. महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम की झोली में गोल्ड मेडल आया. भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता. बता दें कि यह इस स्पर्धा में भारत का पहला एशियन गेम्स गोल्ड भी रहा.
बॉक्सिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन:
बॉक्सिंग में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में चीन की बाओ जियाई को हराकर गोल्ड जीता. इसके बाद परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम वर्ग में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को हराया. पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने भी गोल्ड जीतकर भारत की झोली में तीसरा बॉक्सिंग गोल्ड डाल दिया.
Also Read
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया
- Asian Games 2026: भारत को बॉक्सिंग में मिला दूसरा गोल्ड, लवलीना के बाद रिंग में बरसीं परवीन हुड्डा; ओलंपिक मेडलिस्ट को किया पस्त
- Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बॉक्सर को चटाई धूल, भारत की झोली में आया गोल्ड
कुश्ती में कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन:
कुश्ती में सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी जीत ने भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या को और मजबूत किया. सबसे यादगार मुकाबला महिला हॉकी टीम ने खेला. भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीता. भारत के लिए निर्णायक गोल लालरेम्सियामी ने किया. मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने चीन को बराबरी करने का मौका नहीं दिया.
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया है. इस तरह एशियन गेम्स 2026 का यह दिन भारतीय खेलों के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां लेकर आया.