Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को धो डाला... स्क्वैश फाइनल में पहुंचे अभय सिंह, अनाहत भी छाईं
एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने स्क्वैश के अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई;
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराया. वहीं अनाहत सिंह ने जापान की सतोमी वातानाबे को 3-2 से मात दी. दोनों खिलाड़ी अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे.
अभय सिंह ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को 3-0 से हराया
मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में अभय सिंह का सामना पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से हुआ. भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और पहला गेम 11-3 से जीत लिया. दूसरे गेम में इरफान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अभय ने धैर्य बनाए रखा और 12-10 से यह गेम भी अपने नाम कर लिया. तीसरे गेम में भी अभय ने अपना दबदबा कायम रखा और 11-6 से जीत दर्ज की. इस तरह उन्होंने सीधे तीन गेम में मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली.
Also Read
- Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की बादशाहत कायम, फाइनल में ईरान को हराकर 9वीं बार जीता एशियन गेम्स गोल्ड
- Asian Games 2026: कबड्डी में भारत की बेटियों का कमाल, ईरान को किया चारों खाने चित्त; लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड
- Asian Games 2026: 26 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल, कबड्डी में गोल्ड के लिए ईरान से मुकाबला
दोनों के पास गोल्ड जीतने का मौका
अनाहत सिंह की जीत खास रही, वह एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. अभय सिंह के फाइनल में पहुंचने से पुरुष सिंगल्स में भी भारत की गोल्ड की उम्मीद बनी हुई है. अब दोनों खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में उतरेंगे. अगर दोनों गोल्ड मेडल जीतते हैं तो उन्हें लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा.