नई दिल्ली : आईपीएल में दिल्ली कैपिट्स के लिए खेल चुके संदीप लामिछाने को एशिया कप के टीम स्क्वॉड में जगह मिल गई है. 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप का पहला मैच मेजबान देश पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाना है. यह मैच पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए टीम की कमान रोहित पाउदेल को सौंपी गई है. लामिछाने के ऊपर कथित तौर पर नाबालिक के साथ रेप के आरोप हैं.
लामिछाने ने इसको लेकर किया था फेसबुक पोस्ट
नेपाली क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को सितंबर 2022 में कथित तौर पर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार का आरोप में गिरफ्तार किया गया था. नेपाली खिलाड़ी को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में पुलिस द्वारा लिया गया था. लामिछाने पर आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी किया था कि वह अपने को बेहगुनाह साबित होने के लिए कानूनी लड़ाई के लिए जांच के हर चरणों में अपना पूरा सहयोग करेंगे. इसके लिए नेपाल की एक अदालत ने पूर्व नेपाली कप्तान के गिरफ्तारी का आदेश दिया था. उस समय लामिछाने कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेल रहे थे.
एशिया कप के लिए नेपाल की टीम स्क्वॉड
रोहित पाउदेल (कप्तान), कुशाल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शारकी, कुशाल माला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतिश जीसी, श्याम धाकल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन सौद.
इसे भी पढे़ं- Asia Cup 2023: भारत के लिए राहत भरी खबर, इन खिलाड़ियों का खेलना हुआ तय