Commonwealth Games 2026

Ashes 2025: ट्रेविस हेड-जेक वेदरल्ड की जोड़ी ने किया कारनामा, पिंक बॉल टेस्ट में रोहित-गिल के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

एशेज 2025 का दूसरा मुकाबला गाबा में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ट्रेविस हेड और जेक वेदरहल्ड ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

X
Praveen Kumar Mishra

ब्रिसबेन, गाबा: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की है. ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट में नए सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और जेक वेदरल्ड ने मिलकर इतिहास रच दिया. 

दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की और इस दौरान भारत के रोहित शर्मा और शुभमन गिल का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल का टूटा रिकॉर्ड

डे-नाइट टेस्ट में सबसे बड़ी सलामी साझेदारी का रिकॉर्ड अब ऑस्ट्रेलिया के नामडे-नाइट टेस्ट मैचों की छोटी-से इतिहास में पहला विकेट सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले भारत के पास था. 


साल 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए नाबाद 49 रनों की साझेदारी की थी. अब ट्रेविस हेड और जेक वेदरल्ड ने 77 रन जोड़कर उस रिकॉर्ड को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया.

डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी

खास बात यह है कि यह ऑस्ट्रेलिया के लिए भी डे-नाइट टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. इससे पहले 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी गाबा मैदान पर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने भी 77 रन जोड़े थे. अब हेड और वेदरल्ड ने उस आंकड़े की बराबरी कर ली है.

वेदरल्ड ने दिखाया आक्रामक अंदाज

मैच की शुरुआत में इंग्लिश गेंदबाजों ने काफी दबाव बनाया, लेकिन दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डटकर मुकाबला करते रहे. हैरानी की बात यह रही कि ट्रेविस हेड, जो आम तौर पर आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं. 

इस बार संभलकर खेले, जबकि डेब्यू टेस्ट खेल रहे जेक वेदरल्ड ने चौके-छक्के लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. इस जोड़ी ने मिलकर इंग्लिश अटैक को पूरी तरह बेअसर कर दिया.

मैच अभी भी रोमांचक मोड़ पर

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रूट के शानदार शतक की बदौलत 334 रन बनाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है. हेड इस मुकाबले में 33 रन बनाकर ऑउट हो गए, जबकि जेक ने 78 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली.