अर्शदीप-समरीन का प्यार हुआ परमानेंट... हाथ पर बनवाया एक-दूसरे के नाम का टैटू

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर अपने रिश्ते को लेकर फिर चर्चा में हैं. दोनों ने एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

X
Meenu Singh

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बार दोनों के रिश्ते की चर्चा उनके नए टैटू को लेकर हो रही है. दोनों अपने नए टैटू के लिए चर्चा में हैं. 

सामने आई तस्वीरों में अर्शदीप के हाथ पर SK और समरीन के हाथ पर AS लिखा नजर आ रहा है. दोनों डिजाइन में एक छोटा हार्ट भी शामिल है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अर्शदीप के हाथ पर SK, समरीन ने लिखवाया AS

अर्शदीप सिंह ने अपने हाथ पर SK का टैटू बनवाया है. जिसका मतलब समरीन कौर के नाम से जुड़े हैं. दूसरी तरफ समरीन ने AS लिखवाया है, जो अर्शदीप सिंह के नाम के शुरुआती अक्षर हैं. दोनों टैटू के साथ हार्ट का छोटा डिजाइन भी बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टैटू Aliens Tattoo में बनवाया गया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की जोड़ी चर्चा में आ गई.


पहले भी सामने आती रही हैं साथ की तस्वीरें

अर्शदीप और समरीन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है. दोनों की साथ वाली तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचती हैं. कुछ हफ्ते पहले समरीन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर अर्शदीप ने कमेंट करते हुए 'My Person' लिखा था. अब टैटू की तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.

समरीन कौर का आज है जन्मदिन

समरीन कौर का जन्मदिन सोमवार, 7 सितंबर को है. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग के साथ मनोरंजन जगत में भी काम किया है. साल 2018 में उन्होंने Femina Miss India प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनलिस्ट बनी थीं. इसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स किए और एक्टिंग में भी कदम रखा.

फिल्मों और वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम

समरीन कौर ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली समरीन ने डिजिटल कंटेंट और फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. अब अर्शदीप के साथ उनके रिश्ते से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रही हैं.