'My person...' बॉलीवुड की इस अदाकारा को अपना दिल दे बैठे अर्शदीप सिंह, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर लगाई रिश्ते पर मुहर

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाया और प्रशंसकों को बड़ा संकेत दिया.

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी और अपने मजाकिया अंदाज के लिए अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन मौजूदा समय में वह अपनी निजी जिंदगी के लिए खबरों छाए हुए हैं. अर्शदीप सिंह ने अभी  हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर बाते हो रही हैं.

दरअसल अर्शदीप ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं. इस पोस्ट के बाद लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. दोनों इन दिनों ब्रिटेन में साथ समय बिताते नजर आए हैं. वहीं मैदान पर भी अर्शदीप हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से खेलते दिखाई दिए.

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिश्ते पर लगाई मुहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समरीन कौर के साथ कई तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने तस्वीरों के साथ 'माई परसन' लिखते हुए दिल का इमोजी भी लगाया. इससे पहले समरीन कौर भी अर्शदीप के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर चुकी थीं. दोनों की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई.


IPL के दौरान शुरू हुई थीं चर्चाएं

अर्शदीप और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चाएं IPL 2026 के दौरान शुरू हुई थीं. उस समय दोनों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन किसी ने भी सार्वजनिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा था. अब अर्शदीप की पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं.

इंग्लैंड दौरे पर रहे सक्रिय

भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान अर्शदीप ब्रिटेन में मौजूद रहे. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 श्रृंखला में उन्होंने भारत के लिए गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे. पांच मुकाबलों में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए. हालांकि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा.

सीरीज में भारत का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची. पहला T20 मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. इसके बाद भारत लगातार चार मुकाबले हार गया और टी20 श्रृंखला 4-0 से गंवा दी. वनडे श्रृंखला में भी भारत को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. तीसरे वनडे में अर्शदीप विकेट लेने में सफल नहीं रहे.