रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को गिफ्ट की 4 करोड़ की Lamborghini Urus, देखें वीडियो
दुबई की रियल एस्टेट कंपनी Richkey Properties के CEO ने शानदार बिक्री प्रदर्शन के लिए कर्मचारी नतालिया चावेज को लग्जरी Lamborghini Urus कार गिफ्ट की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
दुबई की रियल एस्टेट कंपनी Richkey Properties इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कंपनी के संस्थापक और CEO दाबान ओथमान ने अपनी टॉप परफॉर्मर नतालिया चावेज को करीब 4 करोड़ रुपये की Lamborghini Urus गिफ्ट की है. नतालिया ने दो साल में 500 मिलियन डॉलर से अधिक की प्रॉपर्टी बिक्री पूरी की थी.
अवॉर्ड लेने पहुंची थीं नतालिया
यह सरप्राइज कंपनी की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह और अवॉर्ड नाइट के दौरान दिया गया. नतालिया को ‘टॉप परफॉर्मर ऑफ 2026’ चुना गया था. वह मंच पर ट्रॉफी लेने पहुंची थीं, लेकिन CEO ने उन्हें वापस जाने से रोक दिया और कहा कि कार्यक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके बाद काउंटडाउन और रिबन काटने की रस्म के साथ नीले रंग की नई Lamborghini Urus सामने लाई गई. नतालिया को उम्मीद थी कि उन्हें सिर्फ पुरस्कार मिलेगा, लेकिन लग्जरी कार देखकर वह हैरान रह गईं. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बिक्री प्रदर्शन के लिए मिले चार बड़े पुरस्कार
नतालिया ने 2026 की पहली तिमाही में तीसरा स्थान हासिल किया था. इसके बाद दूसरी और तीसरी तिमाही में वह टॉप परफॉर्मर रहीं. पूरे साल के लिए भी उन्हें कंपनी का शीर्ष प्रदर्शन करने वाला कर्मचारी चुना गया. इस उपलब्धि के दौरान उन्हें कुल चार बड़े पुरस्कार मिले. कंपनी ने वीडियो के साथ संदेश साझा करते हुए कहा कि Richkey में शानदार प्रदर्शन करने वालों को बड़ी उपलब्धियां मिलती हैं.
4 करोड़ रुपये तक है कार की कीमत
Lamborghini Urus की दुबई में कीमत लगभग 9 लाख से 15.5 लाख UAE दिरहम बताई गई है. भारतीय मुद्रा में यह करीब 2.3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक होती है.