मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का संघर्ष जारी है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में उनसे तेज और बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरें.
शुरुआती ओवरों में उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज के खिलाफ दो आकर्षक चौके जरूर लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लय में दिखने के बावजूद एक गलत शॉट ने उनकी पारी का अंत कर दिया और भारत को शुरुआती झटका लगा.
अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में सिर्फ 7 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा के आउट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने तरह-तरह के मीम्स बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
भारत-श्रीलंका में जारी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. शुरूआती तीन मैचों में अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ग्रुप स्टेज में ही वह 'फूड पॉइजनिंग' से पीड़ित हो गए, जिसके चलते नामीबिया के खिलाफ उन्हें बाहर बैठना पड़ा. इसके बाद उन्होंने वापसी की और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 और वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 10 रन ही बना सके.
सोशम मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि सारे शर्मा जी के बेटे लायक नहीं होते... कुछ अभिषेक शर्मा जैसे नालायक भी होते हैं. वहीं, दूसरे यूजर्स ने लिखा कि अरे अभिषेक शर्मा भाई क्या हो तु भी... कतई ओवर कॉन्फिडेंस है तुम में यार...
Saare Sharmaji ke bete layak nahi hota, kuchh Abhishek Sharma jaise nalayak bhi hote hain.#T20WorldCup #AbhishekSharma
— Mohit (@mohitpandeyyyy) March 5, 2026Are abhishek sharma bhai kya ho tum be
— Erwin Smith (@pravinhatkar_) March 5, 2026
Katai overconfidence hai tum me yaar 😭 #INDvsENGSemiFinal
Stupid stupid stupid...
एक और यूजर्स ने लिखा कि अभिषेक शर्मा ने इंडियन क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कैम किया है. मैंने आज तक उससे बड़ा फ्रॉड नहीं देखा. एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि अभिषेक शर्मा भाई, तुम ऐसा नहीं कर सकते.
Abhishek Sharma has done the biggest scam in Indian cricket; I have never seen a bigger fraud than him till today.🙏 pic.twitter.com/TP1G50pKIY
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026Abhishek Sharma, bro, you just cannot do that.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) March 5, 2026
You had already hit a boundary and still went for a big one. So disappointed, man. pic.twitter.com/0wHnxqbcQz
तुमने पहले ही बाउंड्री मार ली थी. बहुत निराश हूं, यार. एक और यूजर्स ने अभिषेक शर्मा के बैटिंग सेंस पर सवाल खड़े किए और लिखा कि अभिषेक शर्मा की बैटिंग सेंस बहुत खराब है.