557 मिनट, 520 गेंद और एक शतक... टेस्ट क्रिकेट की सबसे धीमे शतक की कहानी कर देगी हैरान
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज हुआ है जिसने अपने संयम और धैर्य से इस प्रारूप को एक अलग पहचान दिलाई. जिसने क्रीज पर 9 घंटे से ज्यादा टिककर बल्लेबाजी और 557 मिनट में अपना शतक पूरा किया.
T20 क्रिकेट ने बल्लेबाजी को तेजी का खेल बना दिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में संयम की अपनी अलग पहचान है. कई बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने रन बनाने से ज्यादा क्रीज पर टिके रहने को प्राथमिकता दी. क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा खिलाड़ी हुआ है जिसने टेस्ट क्रिकेट के मैदान पर इंग्लिश बल्लेबाजों के आगे 'खूंटा गाड़' दिया था.
जहां आज के समय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रमकता से बल्लेहबाजी करते हैं लेकिन वहीं इतिहास में एक बल्लेबाज रहा है जिसने 9 घंटे से भी ज्यादा मैदान पर इंग्लिश गेंदबाजों की घटिया खड़ी कर दी थी. तो आज हम अपने इस आर्टिकल में उसी बल्लेबाज की अनोखी कहानी के बारे में बताने वाले हैं.
557 मिनट तक नहीं छोड़ी क्रीज
यहां पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज 'मुदस्सर नजर' हैं, जिन्होंने 1977 में इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी. उन्होंने तब असाधारण धैर्य दिखाया था. पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कुल 557 मिनट यानी 9 घंटे 17 मिनट तक बल्लेबाजी की.
Also Read
- जापान में पहली बार खेलेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को होगा खास T20I मुकाबला; 75 साल के रिश्ते का मनाएंगे जश्न
- INDW VS PAKW: हमेशा एक कदम आगे रहे.. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने छेड़ दी जंग!
- Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले कंटेनर में रात गुजार रहे भारतीय खिलाड़ी, मेडल के लिए SAI ने की अनोखी तैयारी
इस दौरान उन्होंने 520 गेंदों का सामना किया. लगातार लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने के कारण इंग्लिश गेंदबाज परेशान होते रहे. आखिरकार नजर ने अपना शतक पूरा किया और टेस्ट इतिहास में समय के लिहाज से सबसे धीमे सैकड़े का रिकॉर्ड बना दिया.
मुदस्सर का अंतरराष्ट्रीय करियर
मुदस्सर नजर ने पाकिस्तान के लिए 76 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 38.09 की औसत से 4114 रन बनाए. उनके नाम 10 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज रहे. गेंदबाजी में भी नजर ने योगदान दिया और 66 विकेट हासिल किए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 122 मुकाबले खेले, जिनमें 2653 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम 16 अर्धशतक और 111 विकेट भी रहे.
गेंदों के मामले में कॉडरे आगे
अगर रिकॉर्ड को गेंदों के आधार पर देखें, तो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज कोलिन कॉडरे का नाम सामने आता है. उन्होंने 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 535 गेंदों का सामना करने के बाद शतक पूरा किया था. यानी गेंदों की संख्या के हिसाब से उनका सैकड़ा टेस्ट इतिहास में सबसे धीमा रहा. यह पारी उनके लंबे और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करियर की एक खास मिसाल बनी.
कॉडरे का शानदार टेस्ट रिकॉर्ड
कोलिन कॉडरे ने इंग्लैंड के लिए 114 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 44.06 की औसत से 7624 रन बनाए. इस दौरान कॉडरे के बल्ले से 22 शतक और 38 अर्धशतक निकले. उनका करियर दिखाता है कि उस दौर में टेस्ट बल्लेबाजी में तकनीक और धैर्य को कितनी अहमियत दी जाती थी. 535 गेंदों में लगाया गया शतक आज भी उनके नाम दर्ज खास रिकॉर्ड है.
टेस्ट में धैर्य की अलग पहचान
मुदस्सर नजर और कोलिन कॉडरे के रिकॉर्ड यह बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी केवल तेजी से रन बनाने का खेल नहीं रहा है. जहां नजर ने 557 मिनट क्रीज पर बिताकर समय के लिहाज से रिकॉर्ड बनाया, वहीं कॉडरे ने 535 गेंदों में सैकड़ा पूरा कर गेंदों के लिहाज से सबसे धीमे शतक का रिकॉर्ड कायम किया.